कौन हैं कोकरे महाराज? महाराष्ट्र के गुरुकुल में नाबालिग छात्रा के साथ करता था गंदा काम, POCSO के तहत अरेस्ट
Who is Kokare Maharaj? महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के एक गुरुकुल आश्रम से दिल्ली जैसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गुरुकुल के अंदर नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की गई, जिसके बाद गुरुकुल के गुरु और उसके सहयोगी अरेस्ट कर लिया गया है।
यह गंभीर घटना रत्नागिरी के खेड़ तालुका स्थित लोटे के 'आध्यात्मिक वारकरी निवासी गुरुकुल' में हुई, जहां एक नाबालिग छात्रा का आश्रम के प्रवचनकर्ता महाराज कोकरे ने बार-बार यौन शोषण किया। पीड़िता की शिकायत के बाद रत्नागिरी पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवान कोकरे और शिक्षक प्रितेश प्रभाकर को अरेस्ट किया है।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने गुरुकुल के मुख्य संदिग्ध आरोपी भगवान कोकरे और यहां के शिक्षक प्रितेश प्रभाकर कदम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खेड़ पुलिस ने संदिग्ध आरोपी भगवान कोकरे और प्रितेश प्रभाकर कदम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुकुल में प्रवेश के 10 दिन बार करने लगा गंदी बात
खेड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित लड़की इसी साल 12 जून को उसने इस गुरुकुल में एडमीशन लिया था। छात्रा के बयान के अनुसार शुरूआती 10 दिनों तक सब ठीक रहा लेकिन उसके बाद कोकरे ने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
मुझे घूंसा मारता और मेरी....
गुरुकुल में आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त कर रही थी।इसी दौरान गुरुकुल के प्रमुख भगवान कोकरे ने लड़की के साथ कई बार अश्लील हरकतें कीं और उसका यौन उत्पीड़न किया। छात्रा ने बताया कि जब मैं कमरे में अकेली होती थी तो कुरकरे अंदर आ जाता था और उसे घूंसा मारता था और उसकी छात्री को छूता और दबाता था।
छात्रा को धमकी देकर चुप करा दिया गया
पीड़िता ने शुरुआत में इस घटना के बारे में गुरुकुल के एक सदस्य को बताया था, लेकिन उसने उसे किसी से भी बात न करने की धमकी दी। उस सदस्य ने लड़की को यह कहकर चुप करा दिया कि "महाराज की राजनीतिक पहचान है। अगर तुमने किसी को कुछ बताया, तो तुम्हारे परिवार और समाज में तुम्हारी बदनामी होगी।" इन धमकियों के कारण लड़की कुछ समय तक चुप रही।
हालांकि, जब ऐसी घटनाएं बार-बार होने लगीं, तो आखिरकार उसके परिवार को इस पूरी बात का पता चला। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई।
कौन हैं कोकरे महाराज?
कोकरे महाराज खुद को भगवान घोषित कर चुका है। ये अपने क्षेत्र में भगवान कोकरे के नाम से जाना जाता है। रत्नागिरी के खेड़ तालुका स्थित लोटे के 'आध्यात्मिक वारकरी निवासी गुरुकुल' संचालित करता है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों के लड़के और लड़कियां इस गुरुकुल में आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस गुरुकुल में दाखिला लेते हैं। इसके अलावा यहां गऊशाला भी संचालित कर रहा है। अपने आश्रम में ये प्रवचन भी देता है।












Click it and Unblock the Notifications