Mumbai Police Commissioner: बिहार से हैं मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर, जानिए देवेन भारती से जुड़ी खास बातें
Deven Bharti Mumbai Police Commissioner: मुंबई पुलिस कमिश्नर का पद एक बार फिर चर्चाओं में है, क्योंकि आज वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वह विवेक फणसालकर की सेवानिवृत्ति के बाद मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे।
देवेन भारती को महाराष्ट्र सरकार और विशेष रूप से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी अधिकारियों में गिना जाता है। देवेन भारती 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उनके पास कानून-व्यवस्था और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक जिम्मेदारियों तक का लंबा और विविधतापूर्ण अनुभव है।

Deven Bharti: बिहार से है खास कनेक्शन
देवेन भारती का जन्म बिहार के दरभंगा में हुआ और यहीं उनकी प्रारंभिक परवरिश और शिक्षा-दीक्षा हुई। भारती को बाद में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) का प्रमुख नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन को लीड किया। इसके अतिरिक्त, उन्हें मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त (Special Commissioner) जैसे अहम पद की जिम्मेदारी भी दी गई, जो उनकी प्रशासनिक क्षमता और भरोसे का परिचायक था।
Deven Bharti: गढ़चिरौली से लेकर मुंबई तक सफर
1994 बैच के आईपीएस ऑफिसर देवेन भारती इस समय मुंबई पुलिस में स्पेशल कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें प्रमोट कर महानिदेशक (DG) स्तर पर मुंबई पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वो अपने अब तक के पुलिस करियर में कई महत्वपूर्ण पदों से होकर गुजरे है।
उन्होंने गढ़चिरौली जिले में एसपी (पुलिस अधीक्षक) के रूप में सेवा दी, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। इसके अलावा वे अमरावती और अकोला जैसे जिलों में भी बतौर एसपी तैनात रहे। उनके कामकाज के तरीकों और नेतृत्व कौशल ने उन्हें प्रशासनिक रूप से मजबूत अधिकारियों की सूची में शुमार किया।
Mumbai Police Commissioner फडणवीस सरकार के बेहद खास
2014 से 2019 के बीच जब देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, उस दौरान देवेन भारती मुंबई पुलिस के सबसे प्रभावशाली और ताकतवर अधिकारियों में से एक माने जाते थे। उस समय वे जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर थे और शहर की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके नेतृत्व में कई बड़ी कार्रवाइयाँ हुईं, जिनमें संगठित अपराध और अंडरवर्ल्ड के खिलाफ अभियान शामिल थे।
Deven Bharti: महाविकास अघाड़ी सरकार में सीमित भूमिका
देवेन भारती को एडिशनल डायरेक्टर जनरल के पद पर प्रमोट करने के बाद उन्हें एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) का प्रमुख बनाया गया था। लेकिन महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार के कार्यकाल में उन्हें अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण पद पर भेज दिया गया। उन्हें महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन का जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। यह तबादला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications