अजित पवार की बहू ऋतुजा पाटिल कौन हैं? डिप्टी सीएम के बेटे जय की दुल्हनियां किस परिवार से रखती है ताल्लुक
Who is rutuja patil: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के छोटे बेटे जय पवार की शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है। क्योंकि जय पवार और ऋतुजा पाटिल के साथ बहरीन में डेस्टिनेशन शाही शादी रचाई है। इस खास शादी के लिए पवार और पाटिल परिवार पहले ही बहरीन पहुंच गए थे। बहरीन की राजधानी मनामा स्थित फाइव-स्टार होटल 'द रिट्ज़ कार्लटन' में गुरुवार से शुरू हुआ। 4 से 7 दिसंबर के बीच मेहंदी हल्दी, बारात और मुख्य विवाह संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी-बड़ी जानी-मानी हस्तियों के साथ पवार परिवार झूमता-नाचता नजर आया।
सामने आए वीडियो में उपमुख्यमंत्री अजित पवार मराठी फिल्म 'सैराट' के प्रसिद्ध 'झिंगाट' गाने पर थिरकते हुए दिखाई दिए। अजित पवार की चचेरी सांसद बहन सुप्रिया सुले ने भी जय पवार और ऋतुजा पाटिल की कई तस्वीरें और वीडियो साझा की है जो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जय और ऋतुजा पाटिल की शादी का वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर डिप्टी सीएम अजित पवार की छोटी बहू कौन ऋतुजा पाटिल कौन हैं?

अजित पवार की बहू ऋतुजा पाटिल कौन हैं?
जय पवार की जीवनसाथी ऋतुजा पाटिल महाराष्ट्र के जाने-माने उद्योगपति प्रवीण पाटिल की बेटी हैं। अजित पवार के समधी यानी ऋतुजा के पिता प्रवीण पाटिल व्यापार जगत का एक सुप्रसिद्ध नाम हैं, जो सतारा जिले के फलटन से संबंध रखते हैं।
अजित पवार के समधी 'एलिवेटएज कंसल्टिंग' जैसी बड़ी फर्म के मालिक हैं और उनकी सोशल मीडिया कंपनी ने 2024 चुनावों में अजित पवार व उनकी पत्नी सुनेत्रा के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई थी। ऋतुजा की बड़ी बहन का विवाह भी 'केसरी ट्रैवल्स' जैसे प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार में हुआ है।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं ऋतुजा
ऋतुजा ने लॉस एंजिल्स से बैचलर ऑफ डिज़ाइन की पढ़ाई पूरी की है, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा विदेश से प्राप्त की है।
अजित पवार के कितने बेटे हैं?
अजित पवार के दो बेटे हैं- पार्थ पवार बड़े और जय पवार छोटे। यह हाल ही में पवार परिवार में संपन्न हो रही दूसरी बड़ी शादी थी, इससे पहले अजित पवार के छोटे भाई के बेटे युगेंद्र पवार का विवाह 30 नवंबर को मुंबई में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications