महाविकास अघाड़ी में क्‍या होगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला? किसको मिलेगी सबसे अधिक सीटें

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाविकास अघाड़ी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है। महा विकास अघाड़ी में शामिल सभी पाटियों के बीच सीटों के बंटवारे और रणनीति तय करने के लिए एक के बाद एक बैठके हो रही थी। वहीं अब खबर है कि महा अघाड़ी में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है, बस अंतिम बैठक बाकी है।

इतना ही नहीं नवरात्रि के दौरान या उसके तुरंत बाद महाविकास अघाड़ी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। आइए जानते हैं महाविकास अघाड़ी में शामिल तीनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का क्‍या फार्मूला तय हुआ है।

MVA Seat Sharing Formula

सूत्रों के अनुसार गणेशोत्सव के बाद महाविकास अघाड़ी दलों के बीच बैठकें होंगी और नवरात्रि से पहले या उसके दौरान सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला हो जाएगा। जिन सीटों पर पार्टियों की पहले से निगाह है उन्‍हें राजनीतिक दल पहले से अपने सुरक्षित कर लिया और जमीनी स्‍तर पर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

महाविकास अघाड़ी में क्‍या होगा सीट शेयंरिग फॉर्मूला?

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 100 से 105 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। शरद पवार की एनसीपी का लक्ष्य 85 से 90 सीटें हैं, जबकि ठाकरे गुट की शिवसेना का लक्ष्य 95 से 100 सीटें हैं। महाविकास अघाड़ी के भीतर इस बंटवारे को लेकर लगातार चर्चा चल रही है।

महाविकास अघाड़ी करवाया सर्वे

बता दें सीट शेयरिंग से पहले महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सर्वे करवाया हैं इस सर्वेक्षण के अनुसार ठाकरे गुट को करीब 30 से 35 सीटें मिल सकती हैं वहीं शरद पवार आगामी विधानसभा चुनावों में नए चेहरे उतारने की योजना बना रहे हैं, जिससे उनके गुट के 50 से अधिक विधायक जीत सकते हैं।

मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही जंग

कांग्रेस और ठाकरे गुट के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर रस्साकशी चल रही है। कांग्रेस के नेता अपनी दावेदारी को लेकर मुखर हैं, जबकि ठाकरे गुट जल्द ही अपने उम्मीदवार की घोषणा करने पर अड़ा हुआ है। इस मामले पर अंतिम फैसला आगामी बैठकों में होने की उम्मीद है।

शरद पवार का क्‍या होगा फॉर्मूला?

शरद पवार गुट की लोकसभा चुनाव की रणनीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले उन्होंने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उनमें से आठ पर जीत हासिल की थी। इस सफलता के कारण वे विधानसभा चुनाव के लिए अपने मौजूदा फॉर्मूले पर ही कायम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+