Sedition Law: राजद्रोह कानून हटाने पर भाजपा के पुराने साथी संजय राउत ने क्या कहा?

Sedition Law kya hai: संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन विधेयक पेश किए, जिनके जरिए भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में बदलाव किया जाएगा।

इसके साथ ही अमित शाह ने ऐलान किया कि राजद्रोह कानून को वापस लिया जाएगा। केंद्र के इस फैसल के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

sanjay raut

संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अगर इस कानून को रद्द कर रहे हैं तो अच्छी बात है। इस देश में कोई देशद्रोही नहीं है। आपको जिसके ऊपर देशद्रोह का कानून लगाना चाहिए था, उसपर तो आपने लगाया नहीं। पुणे में डॉक्टर प्रदीप कुरुलकर ने यहां बैठकर इस देश के डिफेंस सीक्रेट पाकिस्तान को बेचे हैं। वो आरएसएस का हार्डकोर कार्यकर्ता है, तो उसपर आपने वो कानून लगाया ही नहीं।'

संजय ने पूछा, कानून हटाकर किसे बचा रहे हैं?
संजय राउत ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, 'अब क्या उसे बचाने के लिए ये कानून रद्द कर रहे हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनके ऊपर ये कानून लगना चाहिए था, लेकिन नहीं लगा। तो, ऐसे लोगों को बचाने के लिए ही इसे हटा रहे हैं क्या?'

कौन है प्रदीप कुरुलकर?
डीआरडीओ के वैज्ञानिक डॉक्टर प्रदीप कुरुलकर को मई में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। प्रदीप कुरुलकर ने एक महिला, जो पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव थी, से कहा था कि अगर वो उससे पर्सनली आकर मिलेगी तो वो उसे ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी एक सीक्रेट रिपोर्ट दिखाएगा। इस महिला ने प्रदीप कुरुलकर को अपना नाम जारा दासगुप्ता बताया था। प्रदीप कुरुलकर डीआरडीओ की आरएंडडीई विंग का डायरेक्टर था और डिफेंस से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट पर काम कर चुका था। नवंबर में ही प्रदीप कुरुलकर रिटायर होने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+