Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में पांच दिनों तक भारी बारिश की आशंका, CM शिंदे ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Maharashtra Weather Update: देश के कई राज्य मौसम के उठापटक से परेशान हैं। कर्नाटक जहां भारी बारिश की गिरफ्त में हैं, वहीं दूसरी ओर अब महाराष्ट्र में भी भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं और इसलिए मौसम विभाग ने यहां भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बादल भी फटा है, हालांकि कहीं से कोई भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Yellow अलर्ट जारी

Yellow अलर्ट जारी

IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, रत्नागिरी, नासिक में अगले पांच दिनों के लिए Yellow अलर्ट जारी किया है आपको बता दें कि Yellow अलर्ट तब जारी होता है जब 6 से 11 CM के बीच भारी बारिश होने की संभावना नजर आती है।

Recommended Video

    Maharashtra Rain: Thane-Nashik में बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंदिर हुए जलमग्न | वनइंडिया हिंदी* News
    CM शिंदे ने दिए अधिकारियों कोनिर्देश

    CM शिंदे ने दिए अधिकारियों कोनिर्देश

    आईएमडी की भविष्यवाणी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को राज्य के कई जिलों में अधिकारियों से बात की और उन्हें निर्देश दिया कि वे भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बारिश की भविष्यवाणी के मद्देनजर बचाव दल और राहत कार्यों के लिए रेडी रहे। उन्होंने कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र, उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ के जिलों के अधिकारियों को बारिश के मद्देदनजर अलर्ट रहने के लिए कहा है।

     मुंबई में भी होगी बारिश

    मुंबई में भी होगी बारिश

    जहां तक मुंबई की बात तो यहां पर मौसम फिलहाल तो उमस भरा ही है, हालांकि यहां कल शाम हल्की बारिश हुई थी, जिससे लोगों को फौरी राहत मिली हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में यहां पर हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है।

     8 से 12 सितंबर के बीच भारी बारिश की आशंका

    8 से 12 सितंबर के बीच भारी बारिश की आशंका

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने पहले ही मुंबई में 8 से 12 सितंबर के बीच मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी। उसने एक दिन पहले ही कहा था कि 9, 10 और 11 सितंबर को शहर में भारी बारिश हो सकती है, उसका अनुमान है कि मुंबई में आने वाले तीन-चार दिनों के अंदर 200 मिमी बारिश हो सकती है।

    बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया

    बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया

    उसका कहना है कि बंगाल की खाड़ी में इस वक्त एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो कि महाराष्ट्र की ओर मूव कर रहा है और इसी कारण महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+