'अपने अंदर बजरंग बली को जगाएं और BJP को वोट दें', बजरंग दल विवाद पर बोले डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस
Devendra Fadnavis on Bajrang Dal Controversy: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने अंदर के बजरंगबली को जगाएं और बीजेपी को वोट दें।

Devendra Fadnavis on Bajrang Dal Controversy: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कर्नाटक के हलियाल में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बजरंग दल विवाद को और हवा दी। उन्होंने लोगों से अपने अंदर के भगवान हनुमान को जगाने और 10 मई को भाजपा को वोट देने के लिए कहा।
बीजेपी के स्टार प्रचारकों में देवेंद्र फडणवीस का नाम शामिल है। उन्होंने रविवार को बीजेपी उम्मीदवार सुनील हेगड़े के लिए चुनाव प्रचार किया। डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं। उन्होंने क्या गलत किया है? हमें जय श्रीराम, बजरंग बली की जय का नारा लगाने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने लोगों से अपने अंदर के बजरंग बली को जगाने और बीजेपी को वोट देने की अपील की।
Recommended Video

इससे पहले पीएम मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ का इकोसिस्टम बनाया है। वह 85 प्रतिशत कमीशन खाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति और विकास कार्य दोनों ही कागजों पर हैं। वे कभी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकते। वे सिर्फ झूठ का सौदा कर रहे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस सरकार द्वारा कर्नाटक की महिलाओं की पूरी तरह से उपेक्षा की गई थी।
यह भी पढ़ें- दोहा में गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा को महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई, कहा- Great!












Click it and Unblock the Notifications