Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक और फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, Vistara की फ्रैंकफर्ट-मुंबई फ्लाइट की करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Flight Bomb Threat: बीते कुछ दिनों से फ्लाइट को उड़ाने की लगातार धमकियां मिल रही है। 16 नवंबर (गुरुवार) को जर्मनी के फैंकफर्ट से मुंबई आ रही विस्‍तारा फ्लाइट को सोशल मीडिया के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद विस्तारा की फ्लाइट को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्‍ट्रीय एयर पोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इमरजेंसी लैंडिंग के तुरंत बाद आनन-फानन में एक अलग एरिया में ले जाकर गहन जांच की गई हालांकि जांच में कुछ भी नहीं मिला।

बता दें फ्रैंकफर्ट-मुंबई फ्लाइटबोइंग 787 में 134 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे। विस्तारा फ्रैंकफर्ट की ये फ्लाइटमंगलवार को रात 8.20 बजे (स्थानीय समय) फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुई थी, गुरुवार सुबह करीब 7.45 बजे बम की सूचना मिलने के बाद मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद सुरक्षा जांच के लिए तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

Vistara Air Lines

विस्तारा प्रवक्‍ता ने इस इमरजेंसी लैडिंग की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 16 अक्टूबर 2024 को फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा फ्लाइट यूके 028 को सुरक्षा संबंधी खतरा सोशल मीडिया के जरिए मिला ।

जिसके बाद प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। विमान सुरक्षित रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई पर उतरा और उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया जहां सभी ग्राहकों को उतार दिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+