Versova Bandra Sea Link: समुद्र के सीने पर बनेगा 100 साल चलने वाला यह ब्रिज, 2 घंटे का सफर होगा 15 मिनट में

Versova Bandra Sea Link Mumbai: मुंबईवासियों के लिए ट्रैफिक एक बहुत बड़ी समस्या है। ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए कई वैकल्पिक रूट पर काम चल रहा है। इसी क्रम में मुंबई कोस्टल रोड परियोजना के दूसरे चरण का काम तेजी से चल रहा है। इस फेज में वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक (Versova-Bandra Sea Bridge) का निर्माण काम तेजी से चल रहा है। इस सी लिंक ब्रिज के पूरा होने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का करीब 26 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। माना जा रहा है कि इसे मार्च 2028 तक आम यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। सीएम फडणवीस खुद इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं।

Versova Bandra Sea Link

Versova Bandra Sea Link: समुद्र के सीने पर बनेगा ब्रिज

- इस सी ब्रिज को आधिकारिक तौर पर 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर बांद्रा-वर्सोवा सी ब्रिज' नाम दिया गया है।

- यह मुंबई कोस्टल रोड के दूसरे फेज का अहम हिस्सा है। समुद्र के भीतर इसका निर्माण तेजी से किया जा रहा है। बांद्रा से जुहू के बीच अरब सागर में लगभग 900 मीटर तक स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है।

- इसके साथ ही चार प्रमुख इंटरचेंज और कनेक्टर ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं। ये कनेक्टर बांद्रा, कार्टर रोड, जुहू कोलीवाड़ा और वर्सोवा को सीधे कोस्टल रोड से जोड़ेंगे। इन सभी स्थानों पर पिलर लगाने का काम शुरू हो चुका है।

Versova Bandra Sea Link Update: कब तक बनकर होगा तैयार

करीब 25 किलोमीटर लंबा वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक (VBSL) दक्षिण में नरीमन पॉइंट-वर्ली कोस्टल रोड और उत्तर में प्रस्तावित वर्सोवा-कांदिवली-भायंदर कोस्टल रोड को जोड़ने वाली एक अहम कड़ी होगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि तय समयसीमा के अनुसार यह प्रोजेक्ट मार्च 2028 तक ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। इस सी ब्रिज का निर्माण महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (MSRDC) की ओर से किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इसकी डिजाइन लाइफ करीब 100 साल रखी गई है। हालांकि, परियोजना को पूरा करने के लिए लगभग 1500 पेड़ों की कटाई की जा सकती है।

Mumbai को भारी ट्रैफिक से मिलेगी निजात

फिलहाल वर्सोवा से भायंदर तक का सफर 90 से 120 मिनट में पूरा होता है। कोस्टल रोड और सी ब्रिज के चालू होने के बाद यही दूरी महज 15 से 20 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे लाखों मुंबईकरों को रोजाना जाम से राहत मिलेगी और यात्रा कहीं ज्यादा सुगम हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+