Vantara Hathini Mahadevi: वंतारा ने हथिनी महादेवी के लिए सुझाया दयालु और संवेदनशील समाधान

Hathini Mahadevi: मंदिर की हथिनी माधुरी (जिन्हें स्थानीय श्रद्धालु महादेवी के नाम से भी जानते हैं) के स्थानांतरण को लेकर चल रही चर्चा के बीच वंतारा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की है। संगठन ने कहा कि यह कदम माननीय सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार ही उठाया गया था।

वंतारा ने कहा, "हम कोल्हापुर में माधुरी जी को लेकर भक्तों, जैन मठ के नेताओं और आम जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं।" संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि न तो उसने इस स्थानांतरण की पहल की थी और न ही इसकी सिफारिश की थी। साथ ही, उसका धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं था।

vantara-suggests-solution-Hathini Mahadevi

Supreme Court के आदेशों का पालन

बयान में आगे कहा गया कि वंतारा हमेशा से ही पशुओं के कल्याण, देखभाल और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। संगठन ने भरोसा दिलाया कि महादेवी के साथ दयालु, सुरक्षित और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे उनकी देखभाल में कोई कमी न रहे।

बयान में यह भी कहा गया है कि यदि जैन मठ और महाराष्ट्र सरकार अदालत से माधुरी जी को कोल्हापुर वापस लाने के लिए कोई याचिका दायर करते हैं, तो वंतारा उसमें पूरा सहयोग देगा। "कोर्ट की अनुमति मिलने पर, वंतारा उनके सुरक्षित और गरिमापूर्ण वापसी के लिए पूरी तकनीकी और पशु-चिकित्सकीय मदद देगा।"

पुनर्वास केंद्र बनाने का प्रस्ताव

एक सकारात्मक कदम के रूप में, वंतारा ने कोल्हापुर के नंदनी क्षेत्र में माधुरी जी के लिए एक उपग्रह पुनर्वास केंद्र (Satellite Rehabilitation Centre) बनाने का प्रस्ताव रखा है। यह केंद्र महाराष्ट्र सरकार और जैन मठ के साथ मिलकर बनाया जाएगा। "यह सुविधा पशु कल्याण के स्थापित नियमों के अनुसार, उच्च स्तरीय विशेषज्ञों की सलाह से और मठ की सहमति से, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित की जाएगी।"

बयान की संवेदनशील और सम्मानजनक भाषा तथा इस प्रस्तावित पुनर्वास योजना के पीछे की करुणा को देशभर में सराहना मिल रही है। इस सोच का श्रेय अनंत अंबानी को जाता है, जिनकी पशु कल्याण और संरक्षण के प्रति गहरी निजी प्रतिबद्धता वंतारा की दिशा तय कर रही है। उनके नेतृत्व में वंतारा भारत में नैतिक, वैज्ञानिक और करुणा-आधारित पशु देखभाल का एक उदाहरण बन गया है।

वंतारा ने दोहराया कि वह कानून का पालन, पारदर्शी संवाद और सर्वोच्च पशु देखभाल मानकों के लिए प्रतिबद्ध है। अनंत अंबानी के मार्गदर्शन में संगठन प्यार, ज़िम्मेदारी और जानवरों व इंसानों - दोनों के सम्मान पर आधारित संरक्षण मॉडल बनाने की दिशा में काम करता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+