वैक्सीन की कमी के कारण महाराष्ट्र में रोका गया 18+ का टीकाकरण, सिर्फ 45+ के लोगों को लगेगा टीका
नई दिल्ली, मई 12। कोरोना संकट के बीच देश में एकबार फिर से वैक्सीन की कमी देखने को मिल रही है। बुधवार को दिल्ली सरकार ने 100 से अधिक कोवैक्सीन सेंटर को बंद करने का ऐलान किया तो वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी टीके की कमी के कारण 18 से 44 साल की आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन फिलहाल रोक दिया। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में वैक्सीन की कमी है, इसीलिए 18+ के लोगों को वैक्सीन अभी नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास वैक्सीन का जितना भी स्टॉक है, वो 45+ श्रेणी के लोगों को दिया जाएगा।

Recommended Video
कैबिनेट मीटिंग के बाद लिया गया फैसला
आपको बता दें कि बुधवार को मंत्रिमंडल की मीटिंग के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने ये फैसला बताया। हालांकि महाराष्ट्र सरकार इस तरह का फैसला लेगी, उसके संकेत राजेश टोपे ने एक दिन पहले ही दे दिए थे। मंगलवार को ही उन्होंने कहा था कि राज्य में वैक्सीन की भारी कमी है, उन्होंने कहा था कि हमारे पास कोवैक्सीन की सिर्फ 35 हजार डोज बची हैं, कुल मिलाकर 2.75 लाख वैक्सीन हमारे पास हैं, इसलिए हम टीकों की कमी को देखते हुए बची हुई खुराक 45 से अधिक उम्र के लोगों को देंगे।
दिल्ली में भी रूका टीकाकरण अभियान
आपको बता दें कि वैक्सीन की कमी के कारण दिल्ली में 100 से अधिक सेंटरों को 18+ के लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। बुधवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने वैक्सीन की सप्लाई से इनकार कर दिया है, इसलिए मजबूर होकर हमें दिल्ली में 100 से अधिक वैक्सीनेशन सेंटरों को बंद करना पड़ रहा है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार ने भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 67-67 लाख वैक्सीन की डोज मांगी हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications