'अगर रावण आता और पेशकश करता तो...': हनुमान चालीसा विवाद के बीच नारायण राणे ने शिवसेना पर किया कटाक्ष
मुंबई, 23 अप्रैल: महाराष्ट्र में इन दिनों हनुमान चालीसा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शनिवार को शिवसेना पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने शिवसेना के बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई भी पार्टी जो उन्हें मुख्यमंत्री पद की पेशकश करती है। शिवसेना किसी के भी पास जा सकती है। नारायण राणे ने कहा, "अगर रावण आता है और उन्हें 5 साल के लिए सीएम पद की पेशकश करता है, तो वे उसके साथ भी चले जाएंगे।"

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा, 'शिवसेना नेता किसी के भी साथ जा सकते हैं। अगर रावण आता है और उन्हें 5 साल के लिए सीएम पद की पेशकश करता है तो वे भी उनके साथ जाएंगे। शिवसेना वहां जाएगी, जहां सत्ता और पैसा होगा। वहीं हनुमान चालीसा को लेकर राज्य में चल रहे हाईवॉल्टेज ड्रामा पर भी नारायण राणे ने प्रतिक्रिया दी। 'अगर राणा परिवार को पुलिस सुरक्षा नहीं दे पाती तो आपने सुरक्षा देने की बात की' के जवाब में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि हम देंगे सुरक्षा। हमारी सुरक्षा से अच्छी सुरक्षा हो ही नहीं सकती... वे(नवनीत राणा) लोकप्रतिनिधी हैं।उन्हें सिर्फ मदद के लिए मुझे कहना है।
विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने पहले घोषणा की थी कि वे शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री जाएंगे और हनुमान चालीसा का जाप करेंगे। हालांकि इस ऐलान के बाद मुंबई के खार इलाके में अमरावती सांसद नवनीत राणा के आवास के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना के साथ एक दिन के ड्रामे के बाद राणा दंपत्ति ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। शनिवार शाम को पुलिस ने राणा दंपत्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए) (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना आदि) के तहत मामला दर्ज किया।
मुंबई पुलिस के अनुसार विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में धारा 153 (A), 34, IPC r/w 37 (1) 135 बॉम्बे पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को खार स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच खार पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications