नारायण राणे का हमला जारी, कहा- मेरे खिलाफ बोलने वालों को बढ़ावा देती है शिवसेना
मुंबई, 29 अगस्त: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की महाराष्ट्र में चल रही 'जन आशीर्वाद यात्रा' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद राणे को गिरफ्तारी तक झेलनी पड़ी थी, हालांकि उसी दिन उनको जमानत मिल गई थी, लेकिन राणे का हमला शिवसेना पर लगातार बरकरार है। राज्य में भाजपा-शिवसेना में टकराव के बीच राणे की जन आशीर्वाद यात्रा सिंधुदुर्ग पहुंची, जहां उन्होंने एक बार फिर शिवसेना पर हमला बोला। रविवार को केंद्रीय मंत्री राणे ने कहा कि मेरे खिलाफ बोलने वालों को शिवसेना बढ़ावा देती है।

सिंधुदुर्ग में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने गिरफ्तारी को 'अपशगुन' और 'जन आशीर्वाद यात्रा' को बाधित करने का प्रयास करार देते हुए आरोप लगाया कि शिवसेना उन पार्टी नेताओं को उच्च पदों पर बढ़ावा देती है, जो उसके खिलाफ बोलते हैं। राणे ने कहा कि इस यात्रा के दौरान एक अपशकुन हुआ। कुछ मंत्रियों ने जो खुद को राष्ट्रपति मानते हैं, उन्होंने मेरी गिरफ्तारी के आदेश दिए। वे मेरी यात्रा को रोकने की कोशिश कर रहे थे। शिवसेना में जो भी नारायण राणे के खिलाफ बोलता हैं, उसको प्रमोशन मिलता हैं।
Recommended Video
उन्होंने आगे कहा कि मैं अपना काम करता रहूंगा और महाराष्ट्र के हर जिले में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाऊंगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार के खजाने में कुछ नहीं बचा है, लोगों को अपना गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। वहीं राणे ने कहा कि जो शिवसैनिक भाजपा में शामिल होना चाहते हैं, उनका पार्टी में स्वागत है। राण ने दोहराया कि अगर शिवसेना के लोग मेरे पास आते हैं और मुझसे कहते हैं कि वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं, तो मैं उन्हें अपनी पार्टी में लेने के लिए तैयार हूं।












Click it and Unblock the Notifications