Video: निर्माणाधीन मुंबई-गोवा फोर-लेन हाईवे का हिस्सा भरभराकर गिरा, कैमरे में कैद हुआ डरा देने वाला हादसा
Maharashtra News: महाराष्ट्र के चिपलून में मुंबई-गोवा फोर-लेन हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माणाधीन फ्लाईओवर भरभराकर गिर गया। जिसका भयानक वीडियो सामने आया है। सबसे पहले फ्लाई ओवर का हिस्सा गिरा, जिसके बाद हाईवे का एक ब्लॉक पूरा का पूरा धड़ाम से नीचे आ गया।
घटना सोमवार की है, जहां चिपलुन में बन रहा मुंबई-गोवा फोर-लेन हाईवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर एक खंभा ढह गया। इसके बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा भी पलक झपकते गिर गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कोंकण इलाके के सबसे बड़े फ्लाईओवर के ढहने वाले हिस्से से एक क्रेन मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जो साइट पर निर्माण गतिविधियों में सक्रिय रूप से लगी हुई थी।
हादसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें लोग पुल के ढहने के बाद इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।
मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर 15 लोगों की मौत
Recommended Video
रविवार को मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। 15 अक्टूबर को तेज रफ्तार ट्रक, बस और एक निजी कार से हुए दो अलग-अलग हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल बताएं जा रहे हैं।
इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications