"पीएम की फोटो हार की गारंटी", उद्धव ठाकरे ने चुनाव पोस्टरों में बालासाहेब की तस्‍वीर होने पर कसा तंज

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब महज 11 दिन बाकी बचा है। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता भाजपा की आलोचना तेज कर दी है। उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे हाई-प्रोफाइल लोगों पर निशाना साध रहे हैं। उनके पोस्टरों में बालासाहेब ठाकरे की की तस्‍वीरे होने को लेकर अब उद्धव ठाकरे ने निशाना साधा है।

महाराष्ट्र के जालना में एक रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्य भर में प्रचार पोस्टरों पर अपने पिता और शिवसेना पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की तस्‍वीर होने पर बयान दिया है।

uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे ने कहा "आज, महाराष्ट्र में आप जहां भी जाएं, लगभग सभी राजनीतिक दलों के पोस्टरों पर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर होती है। ठाकरे ने आगे कहा ''बीजेपी के पोस्टर पर शायद पीएम नरेंद्र मोदी या अमित शाह की तस्वीर नहीं होगी।'' क्योंकि उनकी फोटो हार की गारंटी है। हार की गारंटी मोदी और शाह की गारंटी है।"

बीजेपी की नीति है- वे बांटते हैं और लूटते हैं

वहीं महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले के गरमागरम माहौल के बीच, वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे शिवसेना यूबीटी सेना के आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी की जमकर आलोचना की है। उन्‍होंने कहा "यह बीजेपी की नीति है: वे बांटते हैं और लूटते हैं। महाराष्ट्र में, हमने जाति या धर्म को लेकर विवाद पैदा नहीं होने देने का फैसला किया है। हम बीजेपी की फँसाने वाली योजनाओं को महाराष्ट्र में आने या महाराष्ट्र को 'बीजेपी-कृत' राज्य में बदलने की अनुमति नहीं देंगे,"

आदित्‍य का आरोप गुजरात को दे दिए गए महाराष्‍ट्र के प्रोजेक्‍ट

आदित्य ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की सरकार ने गुजरात विशेष रूप से विकास और रोजगार के मामलों में को तर्जी दी और महाराष्ट्र की उपेक्षा की। ।आदित्य ठाकरे ने नौकरियों और संसाधनों के आवंटन पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय नेतृत्व से जवाबदेही की मांग की। उन्होंने तर्क दिया, "मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री के लिए यह जवाब देना बेहतर होगा कि भाजपा ने महाराष्ट्र को क्यों लूटा, बजाय इसके कि वे हमें इतिहास के पन्नों में उलझाएं। भाजपा ने यहां के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं दिया और इसे गुजरात क्यों नहीं ले गई? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।"

भाजपा ने ठाकरे को दिया करारा जवाब

ठाकरे के दावों के जवाब में, भाजपा नेता नारायण राणे ने मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे के कार्यकाल पर ध्यान केंद्रित करते हुए तीखी आलोचना की। राणे ने उद्धव पर कथित तौर पर हिंदुत्व के सिद्धांतों को त्यागकर पदभार ग्रहण करने का आरोप लगाया और आगामी चुनावों में सेना (यूबीटी) के निराशाजनक प्रदर्शन की भविष्यवाणी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+