'बिना सुरक्षा के मैदान में आएं और..', उद्धव ठाकरे ने दी CM शिंदे और स्पीकर को चुनौती
Uddhav Thackeray UBT: महाराष्ट्र में सियासत इस वक्त काफी गर्माई हुई है। शिवसेना के दोनों धड़ों में जमकर बयानबाजी हो रही है। अभी एक दिन पहले ही उद्धव गुट ने महाराष्ट्र के स्पीकर के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वहीं अब ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे और स्पीकर राहुल नार्वेकर को खुली चुनौती दी है।
असली शिवसेना के स्पीकर राहुल नार्वेकर के फैसल के बाद महाराष्ट्र की राजनीति ने अलग मोड़ ले लिया है। इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने शिवसेना के संविधान का सबूत दिखाया। साथ ही फैसलों और पारित प्रस्तावों की एक वीडियो क्लिप भी पेश की।

इसी के साथ उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को खुली चुनौती दे डाली। अपने बयान में ठाकरे ने कहा, "हमने उन धोखेबाज लोगों द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मैं राहुल नार्वेकर और एकनाथ शिंदे को चुनौती देता हूं कि वे लोगों के सामने आएं और इस सवाल का जवाब दें कि शिवसेना किसकी है।"
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी कि असली शिवसेना कौन सा गुट है। शिंदे के गुट को असली शिवसेना घोषित करने के नार्वेकर के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के एक दिन बाद ठाकरे की चुनौती सामने आई है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि, "मैं सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा करता हूं और उसका सम्मान करता हूं, लेकिन अब मैं इस लड़ाई को लोगों की अदालत में ले जा रहा हूं। आज हम जनता की अदालत में आए हैं। देश के मतदाता सरकार तय करते हैं। जिन सभी चीजों को सामने लाने की जरूरत है, उन्हें सामने लाया गया है।"
ठाकरे ने आगे कहा कि राहुल नार्वेकर को मेरे साथ खड़ा होना चाहिए जबकि नार्वेकर को बताना चाहिए कि शिवसेना किसकी है। बिना पुलिस सुरक्षा के घोषणा करें।












Click it and Unblock the Notifications