क्यूं ये सजा हमको मिली? महापराजय के दर्द से परेशान उद्धव ने क्या कहा
Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं और महायुति की एक बार फिर सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र के नतीजों पर शिसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया सामने आई है। ठाकरे ने कहा, 'जो परिणाम सामने आए हैं वो अनपेक्षित हैं।' इतना ही नहीं, 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे पर भी ठाकरे का रिएक्शन सामने आया है।
भाजपा के 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे पर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह काम नहीं आया। कुछ चीजें धर्मनिरपेक्ष होती हैं जैसे बेरोजगारी, महंगाई। हर कोई इससे प्रभावित होता है। इसलिए यह काम नहीं आया। इतना ही नहीं, ठाकरे ने चुनावी नतीजों पर कहा कि महाविकास अघाड़ी को जिन लोगों ने वोट दिया है मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार महीने बाद ही हालात इतने कैसे बदल सकते हैं। हम महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। इतना ही नहीं, महायुति के अच्छे प्रदर्शन पर ठाकरे ने कहा कि नतीजे दिखाते हैं कि यह लहर नहीं बल्कि सुनामी थी। चुनाव के नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित और समझ से परे हैं।
इतना ही नहीं, उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि अभी जीते हैं तो हम उनका अभिनंदन करते हैं, लेकिन राज्य में लाडली बहना योजना के साथ-साथ बाकी स्कीम चालू रखें। अब विधानसभा में ये लोग कोई बिल लाएंगे तो पास कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी। लोगों ने एनडीए को वोट क्यों दिया पता नहीं। राज्य में सोयाबीन की कीमत नहीं मिली, नौकरी नहीं मिली, बाकी समस्याएं भी जस की तस हैं।












Click it and Unblock the Notifications