Uddhav Thackeray 54 विधायकों को 'अयोग्यता नोटिस' पर बोले, स्पीकर SC ऑर्डर के दायरे में फैसला करें
Uddhav Thackeray ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के विधायकों को विधानसभा स्पीकर की नोटिस के बारे में बयान दिया है। ठाकरे ने कहा कि विधायकों की अयोग्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत स्पष्ट है।
दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर ने सीएम शिंदे के अलावा ठाकरे गुट के विधायकों को भी अयोग्यता मामले में नोटिस भेजा है। बता दें कि सभी विधायकों पर दल-बदल कानून और सदस्यता खत्म होने की तलवार लटक रही है।

इसी बीच पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने इस घटनाक्रम पर कहा, "सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्पष्ट है। विधानसभा अध्यक्ष को उस दायरे में निर्णय लेना चाहिए और यदि उनका निर्णय उस दायरे से बाहर लिया जाता है, तो हम सुप्रीम कोर्ट से न्याय की मांग करेंगे...।"
गौरतलब है कि एकनाश शिंदे की अगुवाई में शिवसेना विधायकों ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया था। उद्धव लगातार विधानसभा स्पीकर से विधायकों की अयोग्यता मामले में एक्शन लेने की मांग कर रहे थे।
अब स्पीकर की नोटिस के बाद लोगों की नजरें विधायकों की सदस्यता पर टिकी हैं। अगर 54 विधायकों को सदस्यता गंवानी पड़ी तो सत्ता का समीकरण फिर से बदल सकता है। फिलहाल, महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट), भाजपा और एनसीपी के गठबंधन की सरकार हैष
हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार ने कई कद्दावर पार्टी नेताओं के काथ शिवसेना-भाजपा का दामन थामा है। अजित ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका है।












Click it and Unblock the Notifications