महाराष्ट्र में 15 मई तक के लिए बढ़ाई गईं लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
महाराष्ट्र में 5 मई तक के लिए बढ़ाई गईं लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 दिन बढ़ाया
मुंबई, 29 अप्रैल: महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में जारी लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए राज्य में 30 अप्रैल तक के लिए पाबंदियां लगाई गई थीं जो अब 15 मई तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। गुरुवार को मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए पाबंदियां बढ़ाने का निर्णय लिया है।

महाराष्ट्र में इस समय जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद है, हालांकि राज्य सरकार ने इसे लॉकडाउन का नाम नहीं दिया है लेकिन राज्य में पाबंदियां लॉकडाउन जैसी ही हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इस लॉकडाउन को ब्रेक द चेन का नाम दिया है। बता दें कि बुधवारर को ही महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने राजेश टोपे ने पाबंदियों बढ़ाने की बात कह दी थी। उन्होंने कहा था कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्य इस बात पर एकराय हैं कि लॉकडाउन 30 अप्रैल से आगे बढ़ाना चाहिए। ऐसे में इसे 15 दिनों तो जरूर बढ़ाएंगे। जिसको लेकर आज आदेश आ गया।
महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। यहां महामारी के बेकाबू होते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके तहत आवश्यक कामों को छोड़कर राज्य में हर तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा है। महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमण के 60 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications