उद्धव की फडणवीस से मुलाकात पर एकनाथ शिंदे ने किया कटाक्ष- खुद के गिरेबान में झांके

Uddhav Thackeray Devendra Fadnavis meeting: महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को नागपुर में मुलाकात की थी। सीएम फडणवीस के साथ उद्वव ठाकरे की मुलाकात के बाद तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। वहीं अब सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे की इस मुलाकात पर महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

बता दें महाराष्‍ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में चल रहा है। मंगलवार को इस शीतकालीन सत्र से पहले महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात को लेकर उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला है।

Uddhav Thackeray Devendra Fadnavis meeting

एकनाथ शिंदे ने क्‍या कहा?

महाराष्‍ट्र उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा उद्धव ठाकरे सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले ये अच्‍छी बात है, क्‍योंकि फडणवीस राज्‍य के मौजूदा मुख्‍यमंत्री हैं, लेकिन ठाकरे को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि उन्‍होंने इससे पहले देवेंद्र फडणवीस को क्‍या-क्‍या कहा था?

"ठाकरे को खुद के गिरेबान में झांककर पहले देखना चाहिए"

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा "ये तो अच्‍छी बात है कि मुख्‍यमंत्री से तो हर कोई मिलता है, विरोधी भी मिलते हैं, विपक्षी भी मिलते हैं, कई पक्षों के नेता भी मिलने हैं लेकिन उन्‍हें खुद के गिरेबान में झांककर पहले देखना चाहिए कि उन्‍होंने पहले देवेंद्र फडणवीस के बारे में क्‍या-क्‍या शब्द इस्‍तेमाल किए थे। इसके साथ ही एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार पर टीका-टिप्‍पणी करने वालों के दिमाग में आज अच्‍छी बातें आती हैं तो बहुत अच्‍छा है।उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सीएम देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की, नाना पटोले ने चौंकाने वाला दिया रिएक्‍शन

सीएम फडणवीस से क्‍यों मिले थे उद्धव ठाकरे?

गौरतलब है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री उद्वव ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इसके बाद ठाकरे ने खुलासा‍ किया था कि सीएम के साथ उनकी ये औपचारिक बैठक थी। उन्‍होंने कहा हम चुनाव जीत नहीं सके और उनका महायुति गठबंधन चुनाव जीत गया। उम्‍मीद है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस की सरकार में महाराष्‍ट्र के हित में काम किया जाएगा।

एकनाथ शिंदे के कारण गिरी थी उद्धव ठाकरे सरकार

गौरतलब है कि लगभग 3 साल पहले एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर 40 विधायकों को तोड़कर भाजपा से हाथ मिला लिया था। जिसके कारण तत्‍कालीन उद्धव ठाकरे के प्र‍तिनिधित्‍व वाली महाविकास आघाड़ी गठबंधन (एवीए) वाली महाराष्‍ट्र सरकार गिर गई थी। इसके बाद भाजपा और शिंदे शिवसेना ने मिलकर महायुति सरकार बनाई थी जिसमें शिंदे मुख्‍यमंत्री थे और फडणवीस ने सीएम कुर्सी संभाली थी।

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 में शिंदे शिवसेना ने ठाकरे गुट को दी करारी मात

हाल ही में संपन्‍न हुए महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन ने बंपर जीत हासिल की। जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व वाली शिवसेना ने 57 सीटों पर जीत हासिल की थी वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी महज 20 सीटों तक ही समिट गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+