Uddhav Thackeray बारसू रिफाइनरी परियोजना के खिलाफ! कहा- शिंदे सरकार जनता के सामने प्रेजेंटेशन दे
Uddhav Thackeray ने कहा है कि अगर एकनाथ शिंदे की सरकार बारसू रिफाइनरी परियोजना के प्रति आश्वस्त है तो शिंदे सरकार जनता को जनता के सामने प्रेजेंटेशन देना चाहिए।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री Uddhav Thackeray ने बारसू रिफाइनरी परियोजना पर कहा, शिवसेना ने स्थानीय ग्रामीणों का पूरा समर्थन किया इसलिए, परियोजना रुक गई। उन्होंने कहा, नानार में रिफाइनरी का भी पुरजोर विरोध किया गया था।
स्थानीय ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करें
रत्नागिरी में उद्धव ठाकरे ने एक सवाल के जवाब में कहा, हमने उस समय ही अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी थी कि हम रिफाइनरी का न तो समर्थन कर रहे हैं और न ही विरोध लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। हम यही कर रहे हैं।
CM एकनाथ शिंदे को सुपारीबाज बताया
उद्धव ठाकरे ने कहा, अगर यह प्रोजेक्ट इतना ही अच्छा है तो बारसू में प्रदेश भर से पुलिसकर्मियों को क्यों तैनात किया जा रहा है? जैसे मैं आज आपके बीच आया हूं, वैसे ही 'सुपारीबाज' को भी यहां आना चाहिए।
शिवसेना जनता के साथ खड़ी रहेगी
उन्होंने कहा, सरकार को लोगों के सामने प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देना चाहिए। अगर लोग परियोजना का विरोध करते हैं, तो मैं शिवसेना की ओर से जनता के साथ खड़ा रहूंगा। बता दें कि बारसू के लिए अभी मिट्टी की टेस्टिंग हो रही है।
दरअसल, रत्नागिरी के बारसू गांव के निवासी रिफाइनरी की स्थापना का विरोध कर रहे हैं। आदित्य ठाकरे ने गत गुरुवार को कहा था कि वे बारसू रिफाइनरी परियोजना के खिलाफ प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे।
इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के साथ चर्चा की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थानीय निवासियों सहित सभी हितधारकों को विश्वास में लेने के बाद ही बारसू रिफाइनरी परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
शिंदे ने रिफाइनरी परियोजना का विरोध करने के लिए उद्धव ठाकरे और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की खिंचाई भी की। गत मंगलवार को अपने पैतृक जिले सतारा के महाबलेश्वर में सीएम शिंदे ने कहा, कभी उद्धव ने बारसू ग्रीन रिफाइनरी परियोजना का समर्थन किया था।
शिंदे ने एमवीए के अचानक विरोध पर सवाल उठाया। उद्धव ठाकरे की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए एक पत्र का हवाला देते हुए शिंदे ने कहा, उद्धव ने क्षेत्र में रिफाइनरी स्थापित करने की अपील की थी। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
सीएम एकनाथ शिंदे से खफा हैं उद्धव ठाकरे
गौरतलब है कि अक्टूबर, 2022 में उद्धव ने सीएम एकनाथ शिंदे को सुपारीबाज दानव करार दिया था। शिवसेना से बगावत के बाद शिंदे फिलहाल महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन वाली सरकार में मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं।
बगावत के बाद मुख्यमंत्री बने शिंदे
चुनाव आयोग ने शिवसेना और पार्टी का इलेक्शन सिंबल शिंदे गुट को आवंटित कर दिया है। ऐसे में फिलहाल उद्धव ठाकरे की पार्टी का नाम शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) है। आए दिनों दोनों पक्षों के बीच तीखी जुबानी जंग होती है।












Click it and Unblock the Notifications