'MNS तो BJP की बी टीम ही...', NDA को लेकर राज ठाकरे के ऐलान पर उद्धव गुट का तंज
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया है। एमएनएस प्रमुख के इस ऐलान पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे ने उन्हें (राज ठाकरे) को निशाने पर लिया। दुबे ने कहा कि राज ठाकरे बीजेपी की बी टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं।
मुंबई के शिवाजी पार्क की रैली में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिना शर्त पीएम नरेंद्र मोदी को समर्थन देंगे। एमएमएस प्रमुख ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें एमडीए के समर्थन के बदले राज्यसभा नहीं चाहिए और न ही किसी तरह का समझौता। राज ठाकरे कहा, "हम बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन का समर्थन करेंगे क्योंकि हमारा समर्थन सिर्फ पीएम मोदी के लिए है।"

वहीं वहीं राज ठाकरे के इस ऐलान के बाद शिवसेना यूबीटी नेता आनंद दुबे ने एमएनएस प्रमख पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "मनसे के पास न तो नेता हैं, न मतदाता हैं, न ही कार्यकर्ता हैं। लोकतंत्र में हर किसी को पार्टी बनाने और उसे आगे ले जाने का अधिकार है... राज ठाकरे 'बी' टीम के रूप में काम करते हैं।"
दुबे ने आगे कहा, "बीजेपी की ओर से इस बात की जानकारी सभी को पहले से ही थी कि राज ठाकरे ये घोषणा करने वाले हैं... एक तरफ बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें जीतने का नारा लगाती है तो दूसरी तरफ गुपचुप तरीके से दिल्ली में बैठकें करती रहती है...।"












Click it and Unblock the Notifications