Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चिकोटी काटी, कोहनी मार दिया धक्‍का, मंच पर झगड़ी दो महिला अधिकारी, देखते रह गए नितिन गडकरी, Video देखें

Nagpur Female Officer Fight: नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रोजगार मेले के उद्धाटन समारोह में मुख्‍य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर बैठी दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों के बीच झगड़ा हुआ। इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों की भीड़ की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर दो महिला अधिकारियों को स्‍टेज पर लड़ते हुए देखकर मंत्री गडकरी भी अचंभित होकर असहज हो गए।

एनडीटीवी द्वारा शेयर किए गए इस घटना में डाक विभाग की दो महिला अधिकारी लड़ती हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक महिला अधिकारी दूसरी महिला अधिकारी को चुटकी काटती और कोहनी मार कर दूर जाने को कहती हुई नजर आ रही है। जानिए आखिर क्‍या है मामला आखिर मंच पर मंत्री के सामने ये दोनों महिलाएं क्‍यों झगड़ रही थी?

nitin gadkari

दरअसल, दोनों महिलाओं के बीच ये झगड़ा कुर्सी और पोस्‍ट को लेकर था। शोभा मधाले का 8 सितंबर को कर्नाटक के धारवाड़ तबादला हो गया था। उनके तबादले के बाद नागपुर का प्रभार नवी मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल सुचिता जोशी को सौंपा गया था। हालांकि, शोभा मधाले ने इस तबादला आदेश के खिलाफ अदालत का रुख किया और उस पर स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया।

इसी कानूनी लड़ाई के कारण मधाले और जोशी के बीच पद को लेकर "शीत युद्ध" चल रहा था, जो शुक्रवार को हुए रोजगार मेले में सबके सामने आ गया। चूंकि पोस्टमास्टर जनरल को इस रोजगार मेले में आमंत्रित किया गया था, नियमानुसार सुचिता जोशी मंच पर मौजूद थीं।

लेकिन, तबादले पर स्थगन मिलने के कारण शोभा मधाले भी कार्यक्रम में पहुंचीं और दोनों एक ही सोफे पर बैठ गईं। यहीं से उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई।

चुटकी काटी, धक्‍का दिया..

कैमरे में कैद फुटेज के अनुसार, मधाले ने जोशी के हाथ को धक्का दिया, जिससे उनकी सीडी पर पानी गिर गया। इतना ही नहीं, मधाले ने जोशी के बाएं हाथ पर चुटकी भी काटी।

क्‍या महिला अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई?

यह पूरा घटनाक्रम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने हुआ और कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। एक सरकारी कार्यक्रम में, विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में, दो वरिष्ठ अधिकारियों का यह व्यवहार बेहद गंभीर माना जा रहा है। उनके इस आचरण के लिए उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। यह वीडियो इस समय मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी वायरल हो रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+