नवाब मलिक के खिलाफ दो केस दर्ज, राज्यपाल से मिला समीर वानखेड़े का परिवार
नई दिल्ली, 10 नवंबर: क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान जेल से बाहर आ गए, लेकिन अभी भी महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के बीच विवाद जारी है। नवाब लगातार वानखेड़े और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पहले तो समीर के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने हाईकोर्ट में मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया। इसके बाद मंगलवार शाम को उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। वहीं दूसरी ओर नवाब मलिक के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं।

मुंबई में मंगलवार शाम समीर के पिता और उनकी पत्नी राजभवन पहुंचीं, वहां पर दोनों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। बाद में मीडिया से बात करते हुए उनके पिता ने कहा कि मैंने और मेरी बहू ने राज्यपाल को सारी बातें बताई हैं। साथ ही एक ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने आश्वसन दिया है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। वहीं उनकी पत्नी क्रांति रेडकर ने कहा कि हमारे साथ जो कुछ भी हो रहा है, हमने सरकार को सब कुछ बताया। ऐसा नहीं था कि हम उनके पास शिकायत लेकर गए थे। हमने उनसे सिर्फ इतना कहा कि ये सच्चाई की लड़ाई है और हम लड़ने जा रहे हैं, हमें बस ताकत चाहिए। उन्होंने हमें ताकत और आश्वासन दोनों दिया है।
Recommended Video
वहीं दूसरी ओर वानखेड़े परिवार की ओर से औरंगाबाद में शिकायत दर्ज करवाई गई। इसके अलावा समीर वानखेड़े की साली भी पुलिस के पास पहुंचीं और उन्होंने नवाब मलिक के खिलाफ गोरेगांव थाने में मामला दर्ज करवाया। इसमें निशांत वर्मा का नाम भी शामिल है, दोनों ने समीर की साली के खिलाफ ट्वीट किया था। इसके अलावा समीर के पिता ने उनके खिलाफ 1.25 करोड़ का मानहानि केस भी किया है।
मलिक ने हाईकोर्ट में दी सफाई
मानहानि मामले में नवाब मलिक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया। उन्होंने कहा कि मैंने समीर के अवैध कामों का पर्दाफाश किया है। ये मानहानि का मुकदमा उनकी अभिव्यक्ति की आजादी को रोकने के लिए है। वहीं उनकी बेटी नीलोफर ने मंगलवार को दूसरा खुल खत लिखा। जिसमें उनके पति के खिलाफ एनसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए।












Click it and Unblock the Notifications