देश में हो रही बड़े ट्रेन हादसे की साजिश! 7 दिन में दूसरी बार ट्रैक पर मिले पत्थर
देश में ट्रेनों को पत्थरों से पलटाने की कोशिश का सिलसिला जारी है। लेकिन, रेलवे प्रशासन अपनी सतर्कता से शरारती तत्वों के प्रयासों को मात दे रहा है। पत्थरों को ट्रैक से साफ कराकर हादसे का टाल दिया जा रहा है। ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र में रेलवे ट्रैक पर सामने आई है।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पुणे-मुंबई रेलवे ट्रैक पर कई जगहों पर पत्थर रखे हुए मिले। शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की है। गनीमत रही कि हादसा टल गया। रेलवे के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि यह शरारती तत्वों द्वारा जानबूझकर ट्रेन को पटरी से उतारने का प्रयास गया था। रेलवे स्टाफ ने ट्रैक की जांच के दौरान पत्थरों को देखा।

2 अक्टूबर को वंदे भारत को पलटाने का प्रयास
आपको बता दें कि बीती 2 अक्टूबर को उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस बड़ा हादसा का शिकार होने से बाल-बाल बची। दरअसल, रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखे हुए पाए गए थे। गनीमत रही की कि वक्त रहते कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक पर से इन पत्थरों को हटा दिया था। हालांकि, राजस्थान पुलिस ने बाद में कहा कि दो बच्चों ने खेलते समय पटरी पर पत्थर और छड़ें रख दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications