मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा सफर करना, 18% ज्यादा देना होगा टोल टैक्स, देखें रेट लिस्ट
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अब गाड़ियां दौड़ाना महंगा होने जा रहा है, क्योंकि एक अप्रैल से टोल में 18 प्रतिशत की वृद्धि होने जा रही है। एक अप्रैल से टोल की नई दरें लागू हो जाएंगी। हालांकि, तीन साल बाद भी यही दरें रहेंगी।

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से टोल में 18 प्रतिशत की वृद्धि होने जा रही है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के अधिकारियों ने बताया कि, टोल में सालाना छह प्रतिशत की वृद्धि होती है, जोकि हर तीन साल बाद कुल 18 प्रतिशत हो जाता है, जैसा कि 9 अगस्त 2004 की एक सरकारी अधिसूचना में बताया गया है।
जानिए अब किस वाहन पर कितना देना होगा टैक्स
एक अधिकारी द्वारा बताई गई जानकारी के मुताबिक, टोल में 18 प्रतिशत की वृद्धि के बाद कार और जीप जैसे चौपहिया वाहनों के लिए टोल 270 रुपये से बढ़कर 320 रुपये और मिनी बस और टेम्पो जैसे वाहनों के लिए 420 रुपये से बढ़कर 495 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा टू-एक्सल ट्रक के लिए टोल 585 रुपये से बढ़कर 685 रुपये, जबकि बसों के लिए यह 797 रुपये से बढ़कर 940 रुपये हो जाएगा। वहीं, थ्री-एक्सल ट्रक के 1,380 रुपये से बढ़कर 1,630 रुपये, मल्टी-एक्सल ट्रक तथा मशीनरी-वाहनों के लिए टोल 1,835 रुपये के बढ़कर 2,165 रुपये हो जाएगा।
2030 तक समान रहेगा टोल, 2026 में नहीं होगा कोई बदलाव
अधिकारियों ने बताया कि टोल 2030 तक समान रहेगा, क्योंकि तीन साल बाद 2026 में इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। करीब 95 किलोमीटर लंबा और छह लेन वाले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 2002 में पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया गया था।रोजाना करीब 1.5 लाख लोग एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं। इस एक्सप्रेसवे पर मौजूद कुल पांच टोल प्लाजा से टोल एकत्र किया जाता है, जिनमें से खालापुर और तालेगांव मुख्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications