पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, रूह कंपा देने वाला है वीडियो
नई दिल्ली, जुलाई 3। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक भयानक एक्सीडेंट हुआ है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा 1 जुलाई का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो रूह कंपा देने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर एक तेज रफ्तार i10 कार कंटेनर और ट्रक के बीच में आ गई। इसके बाद तो गाड़ी को बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए।
Recommended Video

एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर लगा 2 घंटे का जाम
बताया जा रहा है कि ये टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शवों को गाड़ी से निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे के चलते हाईवे पर करीब 2 घंटे का लंबा जाम भी लग गया। आपको बता दें कि ये एक्सीडेंट ट्रक में लगे रियर कैमरे में कैद हो गया। इस हादसे में मरने वाले पति-पत्नी और उनका 4 साल का बच्चा शामिल था। वहीं ट्रक के ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं।

कहां हुआ ये एक्सीडेंट?
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा पुणे से मुंबई की तरफ जाने वाले एक्सप्रेस वे पर खोपोली एग्जिट और फूड मॉल के बीच हुआ। हाईवे पुलिस के मुताबिक, एक कंटेनर अनयंत्रित होकर पहले कार से और फिर अपने आगे चल रहे ट्रक से टकराया था। टक्कर के बाद कार के तो बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार में आग भी लग गई थी।

कैसे हुआ ये हादसा?
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे की शुरुआती जांच में पता चला है कि कंटेनर के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसकी वजह से उसने कार को टक्कर मारी और उसके बाद कंटेनर और कार की टक्कर ट्रक से हो गई।
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद: बस और पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख












Click it and Unblock the Notifications