VIDEO: उसूलों वाला चोर! पहले भगवान के पैर छूकर लिए आशीर्वाद, फिर उड़ा ले गया दान पेटी
ठाणे, 13 नवंबर: महाराष्ट्र के ठाणे में नौपाड़ा से चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस सप्ताह की शुरुआत में भगवान हनुमान मंदिर से दान पेटी चोरी हो गई थी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें चोर चोरी करने से पहले मोबाइल से फोटो खींचता है। इसके बाद भगवान के पैर छूता है और मंदिर की दान पेटी लेकर रफूचक्कर हो जाता है। लोग इस चोरी के वीडियो को देखकर उसे उसूलों वाला चोर बोल रहे हैं।

पहले भगवान के छुए पैर, साथ में खिंचवाई फोटो
हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, नौपाड़ा पुलिस के मुताबिक, खोपाट बस डिपो के पास स्थित कबीरवाडी हनुमान मंदिर के पुजारी महंत महावीरदास ने गुरुवार को उन्हें घटना की जानकारी दी। शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा कि चोरी मंगलवार की रात आठ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच हुई। पुजारी किसी काम से उस समय मंदिर से बाहर गए थे और वापस आए तो मूर्ति के सामने से दानपात्र गायब था। पुजारी ने बताया कि दानपात्र में 1 हजार रुपए थे।

ले उड़ा दान पेटी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें एक युवक मंदिर के अंदर आता हुआ दिखता है। वह मोबाइल से मंदिर की तस्वीर भी लेता है। वीडियो में ये शख्स दान पेटी लेने से पहले मूर्ति के पैर छू रहा है और मौके से फरार हो गया है। मंदिर के बाहर के फुटेज में एक दूसरा साथी भी मंदिर के बाहर इंतजार कर रहा है। चोर अपने साथ के साथ फरार हो गया।
#Maharashtra: Thief touches #God's feet before STEALING donation box from #temple in #Thane | #Viral #Video pic.twitter.com/1rdHTe9rl0
— Journalist Anurag K Sason (@AnuragSason) November 13, 2021
पुलिस की पकड़ में ऐसे आए चोर
नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय धूमल ने कहा कि, हमने मंदिर के आसपास के क्षेत्र के निवासियों के साथ पूछताछ करना शुरू कर दिया। हम इस अंदाजे पर काम कर रहे थे कि स्थानीय व्यक्ति को ही ये बात अच्छी तरह से पता होती है कि, मंदिर में कब कोई नहीं रहता है। हमने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को सीसीटीवी फुटेज से तस्वीरें दिखाईं। जिससे हमें संदिग्धों की पहचान के कई सुराग मिले। जिसके आधार पर पुलिस गुरुवार शाम को राबोड़ी निवासी केजस म्हसदे (18) को अरेस्ट किया। उसने अपने सहयोगी की पहचान बताई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications