Thane Water Cut: ठाणे में होगी पानी की भारी किल्लत, 24 घंटे इन 124 एरिया में वॉटर सप्लाई रहेगी बंद, List
Thane Water Cut: महाराष्ट्र के ठाणे के कई हिस्सों में इस वीकेंड 24 घंटे की पानी की कटौती होगी। नगर निगम की मुख्य पाइपलाइन में माजिवडा जंक्शन के पास एक बड़े रिसाव का पता चलने के बाद यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी मरम्मत कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया है, ताकि स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
ठाणे में 24 घंटे नहीं होगी वॉटर सप्लाई
नागरिक प्रशासन के अनुसार, पानी की आपूर्ति शनिवार, 11 अप्रैल को सुबह 9 बजे से रविवार, 12 अप्रैल को सुबह 9 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। अधिकारियों ने नागरिकों से इस अवधि के दौरान पानी का समझदारी से उपयोग करने और चल रहे मरम्मत कार्य में सहयोग करने की अपील की है। यह आवश्यक कटौती निवासियों की सुविधा के लिए की जा रही है।

दो दिन तक कम प्रेशर से आएगा पानी
यह मरम्मत कार्य शनिवार, 11 अप्रैल 2026 सुबह 9 बजे से रविवार, 12 अप्रैल 2026 सुबह 9 बजे तक, कुल 24 घंटे चलेगा। पानी की आपूर्ति बहाल होने पर भी अगले एक-दो दिन तक कम दबाव से पानी आएगा। निवासियों को इस दौरान पानी के सीमित उपयोग के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
ठाणे के इन 124 इलाकों में नहीं 24 घंटे नहीं आएगा पानी
दत्तवाड़ी, बॉम्बे कॉलोनी, जीवन बाग, मुंब्रा देवी, शैलेश नगर, उदय नगर, रेतीबंदर, सम्राट नगर, नारायण नगर, मेक कंपनी जलकुंभ से शंकर मंदिर, संजय नगर परिसर, रघुकुल, पारसिक नगर, आतकोनेश्वर नगर परिसर, पौंड पाड़ा, आतकोनेश्वर, खारेगाँव, कलवा, मनिषानगर, क्रांतीनगर, साकेत कॉम्प्लेक्स, महागिरी, खारटन रोड, सिडको बसस्टॉप परिसर, कोपरी कोलीवाड़ा, पंचगंगा, राबोडी 1, राबोडी 2, आकाशगंगा, बालकुम, राम मारुति नगर, लोढ़ा अमारा, कल्पतरु, ब्रह्मांड, ऋतु सिटी, गोकुलनगर, आज़ादनगर, मसनवाडा, ऋतु पार्क परिसर, लोकमान्य नगर, इंदिरा नगर, सावरकर नगर, साठे नगर, आंबेवाड़ी, डवलेनगर, रामनगर, कैलाश नगर, जुना गाँव, किसननगर, भटवाड़ी, श्रीनगर, शांतिनगर, रूपादेवी पाडा, ज्ञानेश्वरनगर परिसर, किसननगर नं. 3 परिसर, काकडे चाल, कादम्बरी सोसायटी, लोकदर्शन सोसायटी, परेरानगर, सुदर्शन कॉलोनी परिसर, जेलटाकी परिसर, पुलिस लाइन, खारकाराली, जरीमरी, वृंदावन, श्रीरंग, विकास कॉम्प्लेक्स, अंबेडकरनगर, गांधीनगर, सुभाषनगर, नलपाड़ा, वसंतविहार, लोकपुरम, लोकउपवन, देवदयानगर परिसर, कोकणी पाडा, वराडवाड़ी, शिवाईनगर, गावंडबाग, नीलकंठ,
शास्त्रीनगर नं. 1, शास्त्रीनगर नं. 2, लक्ष्मीबाग, विहंगपार्क, मैत्रीपार्क, सिद्धांचल कॉम्प्लेक्स, वसंत विहार म्हाडा, माजिवडा, मानपाड़ा, कोठारी कंपाउंड, ढोकाली, मनोरमानगर, रुणवाल, डोंगरपाड़ा, विजयनगर, विजयपार्क, वाघबीळ, आनंदनगर, कासारवडवली, वर्तकनगर परिसर, चिरागनगर, लोकमान्यनगर पाड़ा नं. 1,
दोस्ती कॉम्प्लेक्स, वेदांत कॉम्प्लेक्स, कोरस नक्षत्र, रुणवॉल कॉम्प्लेक्स परिसर, लोकमान्यनगर पाड़ा नं. 2, आर्य क्रीड़ा मंडल, क्रोम पार्क, मोरेवाडी, समतानगर, वर्तकनगर, भीमनगर परिसर, ज्ञानेश्वर नगर, महात्मा फुलेनगर, गंगाधर नगर, वैतीवाड़ी, सिद्धेश्वर, चंदनवाड़ी, पाटिलवाड़ी, चरई, मावली मंडल, कोलबाड, खोपट, सिविल हॉस्पिटल परिसर, अंबेडकर रोड परिसर, मनोरोग अस्पताल परिसर, शिवाजीनगर, रघुनाथनगर, डिसोजावाड़ी, काशीश पार्क, रहेजा गार्डन, ग्रीष्मा सोसाइटी, धर्मवीर नगर, परबवाडी, इटर्निटी कॉम्प्लेक्स, विष्णुनगर, भास्कर कॉलोनी, ब्राह्मण सोसाइटी, घंटाली, राम मारुति रोड, साठेवाड़ी, वागले एमआईडीसी परिसर, केणीनगर, नेहरू नगर, किसननगर नं. 2।
24 घंटे वॉटर सप्लाई क्यों कट करना हुआ जरूरी?
ठाणे की 27 लाख आबादी को रोजाना 621 मिलियन लीटर (एमएलडी) पानी की आवश्यकता है, पर वर्तमान में सिर्फ 590 एमएलडी ही मिलता है। यह 31 एमएलडी की दैनिक कमी बढ़ती जनसंख्या के कारण लगातार बढ़ रही है। शहर को पानी की आपूर्ति ठाणे महानगरपालिका की अपनी योजना (250 एमएलडी), महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (135 एमएलडी), स्टेम कंपनी (115 एमएलडी) और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (85 एमएलडी) से होती है।
मेन पाइलाइन में माजिवड़ा जंक्शन पर बड़े रिसाव के कारण यह बंदी आवश्यक है, क्योंकि इससे यातायात और जल आपूर्ति दोनों बाधित हो रही थी। पिछले सप्ताह भी बिजली कटौती ने आपूर्ति पर असर डाला था। वहीं इस वीकेंड फिर पानी की सप्लाई 24 घंटे के लिए बंद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications