महाराष्ट्र के पुणे में आग लगी इमारत से 10 बिल्लियों को निकाला सुरक्षित, खुशी से खिल उठे लोगों के चेहरे

मुंबई, जनवरी 29। महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 10 पर्शियन बिल्लियां फंस गई थी। कल से ही दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। शनिवार को दमकल विभाग की टीम ने सभी बिल्लियों का रेस्क्यू कर लिया। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार ये सभी जानवर एक फ्लैट में फंस गए थे, जो आग के कारण धुएं से भरा हुआ था, लेकिन हम उन्हें बचाने में कामयाब रहे हैं।

ten Persian cats rescued

दमकल विभाग के अधिकारियों ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, पुणे फायर ब्रिगेड ने घोरपड़े पेठ की एक इमारत से कुछ नागरिकों और 10 पर्शियन बिल्लियों को बचाया। दमकल अधिकारी पीआर खेडेकर पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब 6.55 बजे दमकल कंट्रोल रूम इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। आनन-फानन में दमकल की एक टीम फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची।

हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

खेडेकर ने आगे कहा कि दूसरी मंजिल पर एक अपार्टमेंट के पास फेंके गए सामान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। आग लगने के बाद ऊंची-ऊंची लपटें देखी गईं। उन्होंने कहा, 'हमने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया था। निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+