Telangana: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने किया चुनाव प्रचार, कहा- तेलंगाना में जनता त्रस्त
Telangana: भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को हैदराबाद की मुशीराबाद विधानसभा क्षेत्र के डोमलगुडा में भाजपा उम्मीदवार पूसा राजू जी के समर्थन में आयोजित बाईक रैली में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित कर सम्मानित जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में विजय का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी , सांसद डॉ. के. लक्ष्मण समेत कई नेता मौजूद थे।

इस अवसर पर देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि बीआरएस को अपना नाम बदलकर एफ़आरएस (फैमिली राज समिति) रख लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना में दलित भाई-बहनों के नाम पर शुरू योजनाओं में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार हुआ। बीआरएस सरकार ने बैरेजों में ₹1,00,000 करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया। इस जुमलेबाज सरकार ने तेलंगाना की जनता को धोखा दिया।
तेलंगाना में जनता त्रस्त, भ्रष्टाचारी-घोटालेबाज मस्त!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 21, 2023
हैदराबाद (तेलंगाना) शहर की मुशीराबाद विधानसभा क्षेत्र के डोमलगुडा में आज भाजपा उम्मीदवार पूसा राजू जी के समर्थन में आयोजित बाईक रैली में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित कर सम्मानित जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में… pic.twitter.com/mpvDnsCIBi
भाजपा नेता ने कहा कि इस बार बीआरएस और कांग्रेस की झूठी गारंटी तेलंगाना में फ्लॉप साबित होगी। जनता को मोदी जी की गारंटी पर अटूट विश्वास है। लेकिन मोदी जी की गारंटी का लाभ तेलंगाना में डबल इंजन की सरकार से ही मिल सकता है।उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सभा में उमड़ा जन सैलाब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनने का पूर्व प्रतीक है।
यह भी पढ़ें RSS के पास सामान्य व्यक्तियों को प्रेरित करने की शक्ति: देवेंद्र फडणवीस












Click it and Unblock the Notifications