टीचर ने 8वीं की 3 तीन छात्राओं को केबिन में बुलाया, फिर पॉर्न क्लिप दिखाकर बोला...

औरंगाबाद। औरंगाबाद के एक स्कूल टीचर पर आठवीं क्लास की तीन छात्राओं को केबिन में बुलाकर पॉर्न वीडियो दिखाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी भी लगाई है। पुलिस ने स्कूल जाकर जांच की और छात्रों के बयान भी दर्ज किए हैं।

टीचर ने दी थी धमकी

टीचर ने दी थी धमकी

मामले की जांच कर रहे अश्लेषा पाटिल के मुताबिक, स्कूल में खबर फैलने के साथ ही यह शिकायत पुलिस की ओर से लड़कियों की शिकायत पर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि टीचर ने तीनों छात्राओं को अपने केबिन में बुलाया और अपने फोन पर कथित तौर पर पॉर्न क्लिप दिखाई। इसके बाद उन्हें धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा।

छात्राओं ने परिजनों को बताई टीचर की करतूत

छात्राओं ने परिजनों को बताई टीचर की करतूत

छात्राओं ने टीचर की करतूत दूसरे टीचरों और अपने-अपने परिवार को बताई। मामले की जानकारी पर एक लड़की के घरवाले पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस स्कूल पहुंची और मामले की जांच की।

स्कूल प्रशासन पर टीचर को बचाने का आरोप

स्कूल प्रशासन पर टीचर को बचाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन पहले आरोपी टीचर को ट्रांसफर करने की बात कह रहा था, लेकिन अब उसे नौकरी से निकाले जाने की बात कही है।वहीं, छात्राओं के परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन आरोपी टीचर को बचाने की कोशिश में लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+