टाइगर और शावक को सड़क पार करवाने के लिए रोके गए दोनों तरफ के दर्जनों वाहन, देखें Viral Video
महाराष्ट्र के ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि टाइगर और उसके बच्चे को रोड क्रास करते समय वन विभाग ने पूरा ट्रैफिक रोक दिया।

सोशल मीडिया पर पिछले दिनों वाइल्ड लाइफ के कई वीडियो सामने आए जिसमें जंगली इलाकों में सड़क पर जंगली जानवर निकल आए और लोगों पर हमला कर दिया। वन क्षेत्र की सड़कों पर बाघ और तेंदुआ निकलने की घटनाएं बड़ी ही आम हो गई है। हमेशा जंगली इलाकों में वाहनों को धीरे चलाने की हिदायत लिखे होने के बावजूद लोग बाज नहीं आते और जंगली जानवरों का शिकार बन जाते हैं। ऐसे हादसे वन विभाग अधिकारियों और वनकर्मियों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं, उन्हें वन क्षेत्र में जानवरों के साथ वहां से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी खासा ध्यान देना पड़ रहा है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया
ये वीडियो महाराष्ट्र का है जिसमें वन क्षेत्र में वाहनों की भीड़ को वन विभाग के कर्मियों को नियंत्रित करते हुए दिखाया गया है। टाइगर और उसका नन्हा शावक ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान में सड़क पार कर रहे थे, तब वन विभाग ने दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया, ताकि आसानी से टाइगर सड़क पार कर सकें।

शख्स सबसे चुप रहने की कर रहा था गुजारिश ताकि.....
वीडियो रिकार्ड जो शख्स कर रहा है वो सभी से चुप रहने की विनती करते हुए सुनाई दे रहा है ताकि टाइगर और उसका शावक शांति से सड़क से गुजर सकें।

सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों के बीच से निकला टाइगर और शावक
ट्विटर यूजर मिलिंद परिवाकम नाम के इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें नजर आ रहा कि दोनों तरफ के वाहनों को इसलिए रोक दिया गया, ताकि बाघ और उसका बच्चा सड़क पार कर सकें। लोग सड़क के दोनों ओर एक बाघ और उसके शावक को रोड पार करने की प्रतीक्षा करते नजर आ रहे हैं।
Everyday, tigers and other wildlife are endangered while crossing roads around Tadoba. When will NGT orders be implemented fully by @MahaForest @mahapwdofficial
— Milind Pariwakam 🇮🇳 (@MilindPariwakam) January 4, 2023
On the +ve side, kudos to the crowd management here, maybe by @MahaForest staff like last year? pic.twitter.com/p7jCPoTZrP
बाघ और अन्य वन्यजीव खतरे में हैं
पोस्ट शेयर करते हुए शख्स ने कैप्शन में लिखा "ताडोबा राष्ट्री उद्यान के आसपास सड़कों को पार करते समय बाघ और अन्य वन्यजीव खतरे में हैं। एनजीटी के आदेश के बाद महाराष्ट्र वन विभाग द्वारा पूरी तरह से इस पार ध्यान दिया जा रहा है। सकारात्मक बात ये है कि वन पुलिस इस वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने में कामयाब हैं और जंगली जानवरों की सुरक्षा कर पा रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद करते हुए शेयर, कमेंट और लाइक कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications