'मेरा नाम आया तो जूते से मारना...', आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल ने सुशांत-दिशा की मौत पर क्यों कहा ऐसा?

Sushant Rajput Disha Salian murder case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए राहुल कनाल ने शनिवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़े आरोपों पर खुलकर बात की।

राहुल कनाल शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी माने जाते थे। राहुल कनाल ने सुशांत-दिशा की मौत मामले की विस्तृत जांच की भी मांग की है।

Sushant Rajput Disha Salian murder case

राहुल कनाल ने कहा, ''कल अगर लोग कहते हैं कि मैं सुशांत सिंह राजपूत या दिशा सालियान मामले के कारण आपसे जुड़ा हूं...तो मैं आपसे हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि कृपया इस मामले की तह तक जाएं और इसकी जांच करें।"

राहुल कनाल ने ये बयान सीएम एकनाथ शिंदे और उनके बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे और पार्टी विधायकों की मौजूदगी में पत्रकारों को दी।

शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होने के बाद राहुल कनाल ने कहा, ''अगर मेरा नाम सामने आए तो आप मुझे जूतों से मार सकते हैं। मैं राजनीति छोड़ दूंगा...अगर ऐसा हुआ तो। मामले पर विस्तृत जांच की जरूरत है और मैं इसके लिए कहीं भी जा सकता हूं।'

राहुल कनाल ने कहा,''मैंने सीएम एकनाथ शिंदे से सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की हत्या मामले की विस्तृत जांच करने का अनुरोध किया है...और अगर मेरा नाम इसमें (हत्या में शामिल) आता है तो मैं राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं।"

शिवसेना-यूबीटी के बारे में क्या बोले राहुल कनाल?

राहुल कनाल ने कहा, ''लोगों के मुताबिक मुझे पार्टी (शिवसेना-यूबीटी) से बहुत कुछ मिला है। हां ये बात 100 प्रतिशत सही है। लेकिन मैंने 1,000 प्रतिशत उनको रिटर्न भी दिया है।''

CM शिंदे ने सुशांत-दिशा की मौत पर क्या कहा...?

इस बीच सीएम शिंदे ने रिपब्लिक टीवी से कहा कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत से संबंधित मामलों की निश्चित रूप से जांच की जाएगी।

केस के अपडेट के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा, "सच्चाई क्या है इसकी जांच की जाएगी। निश्चित रूप से इसकी जांच की जाएगी।"

क्यों हुई दिशा सालियान की मौत की चर्चा...?

बता दें कि दिशा सालियान की मौत हाल ही में उस वक्त चर्चाओं में आई, जब उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि पुलिस अभी भी बयान दर्ज कर रही है और मामला बंद नहीं किया गया है।

बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर 28 वर्षीय दिशा ने कथित तौर पर 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को ब्रांदा के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत की केस की जांच सीबीआई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+