Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र के जलगांव में मूर्ति तोड़ने के बाद भड़की हिंसा, 12 लोगों को हिरासत में लिया गया

महाराष्ट्र के जलगांव में एक बार फिर से हिंसा की खबर सामने आई है। यहां मूर्ति टूटने की खबर के बाद दो गुट आपस में भिड़ गई। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है।

violence

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में शनिवार को दो गुटों में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा के बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। जलगांव के एसपी राजकुमार ने बताया कि जलगावं जिले के अत्रावल गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने मूर्ति तोड़ दी, जिसके बाद यहां दो गुटों में हिंसा भड़क गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और 12 लोगों को इस हिंसा के मामले में हिरासत में लिया गया है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले 30 मार्च को भी रामनवमी के मौके पर यात्रा के दौरान हिंसा की खबरें महाराष्ट्र में सामने आई थीं।

जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था, जिसके बाद गांव के दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में 8-10 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिसके बाद 12 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। घायलों को यावल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Varun Dhawan ने स्टेज पर हॉलीवुड एक्ट्रेस को उठाया गोद और सरेआम किया किस, एक्टर की हरकत से गुस्साए फैंस
जलगांव जिले में 30 मार्च को हुई हिंसा के बाद 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि मस्जिद के बाहर संगीत बचाने को लेकर यह विवाद हुआ था। यह तनाव उस वक्त बढ़ गया था, जब मस्जिद के बाहर तेज आवाज में संगीत बज रहा था तो एक गुट ने इसका विरोध किया और इसे बंद करने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों गुटों में कहासुनी के बाद हिंसा भड़क गई। जलगांव के एसपी ने बताया कि दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और हालात नियंत्रित हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+