महाराष्ट्र में कोरोना मरीज के बेटे की गुहार- "मेरे पिता को या बेड दो या इंजेक्शन देकर मार दो!’"
मुंबई, अप्रैल 15: महाराष्ट्र में कोरोना के तांडव के बीच दिल को झकझोर देने वाली कई खबरें सामने आ रही हैं। महाराष्ट्र के एक व्यक्ति, जो अपने बीमार पिता के लिए अस्पताल में एडमिट करवाने के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटक रहा था उसने हार कर ऐसी बात कह दी जिसको सुनकर आपकी भी आंख नम हो जाएगी। सोशल मीडिया पर इस युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महामारी के दौरान महाराष्ट्र की चिकित्सा व्यवस्था की वास्तविक सच्चाई सामने आई है।

दरअसल, चंद्रपुर में सागर किशोर नाहर्शीवार के पिता की अचानक तकलीफ बढ़ गई जिसके बाद वो अपने पिता को एम्बुलेंस में लिटा कर 24 घंटे तक एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकता रहा लेकिन कहीं भी उन्हें भर्ती नहीं किया गया। एक अस्पताल के सामने जब पिता की हालत बहुत बिगड़ने लगी और आक्सीजन सिलेंडर की गैस खत्म होने लगी तो मजबूर बेटा बिलखता हुआ बोला "मेरे पिता को अस्पताल का बिस्तर दे दो, या सिर्फ एक इंजेक्शन से उसे मार डालो।" इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एम्बुलेंस में उसके पिता लेटे हुए हैं और बिना इलाज के तड़प रहे हैं और खांस रहे थे,।
'या बेड दो या इंजेक्शन देकर मार दो!'
बता दें मरीजों की अचानक संख्या बढ़ने के कारण महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई हो या छोटा शहर सभी जगह स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हुईं। ये घटना मुंबई से 850 किमी दूर चंद्रपुर की है जहां सभी अस्पताल 24 घंटे बंद रहे। दिन भर बुजुर्ग लोगों को स्थानीय अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस में पड़ा देखा गया। उन्हीं मरीजों में सागर किशोर के पिता भी हैं। अंत में हार कर बुज़ुर्ग मरीज़ के बेटे ने सोशल मीडिया के जरिए गुहार लगाई कहीं बेड नहीं मिला 'या बेड दो या इंजेक्शन देकर मार दो!'
24 घंटे तक भटकने के बाद भी नहीं मिला इलाज
मीडिया से बात करते हुए किशोर ने बताया कि "मैं कल दोपहर 3 बजे से भटक रहा हूं। उसने बताया पहले मैं वरोरा अस्पताल गया, फिर चंद्रपुर में अस्पताल गया। रात में 1.30 बजे वे तेलंगाना गए। उन्होंने कहा, "हम लगभग 3 बजे तेलंगाना पहुँचे। लेकिन वहाँ कोई बिस्तर भी नहीं था। फिर हम सुबह वापस आ गए। हम तब से यहाँ इंतजार कर रहे हैं। उसने बताया कि एम्बुलेंस में रखा सिलेंडर जिसके सहारे मेरे पिता सांस ले पा रहे उसकी गैस भी खत्म होने वाली है। मजबूर बेटे ने मीडिया से कहाव "या तो आप मेरे पिता के लिए एक बिस्तर उपलब्ध करा दें , या आप उसे एक इंजेक्शन दे कर मार दें। पिता की खराब होती हालत का हवाला देकर बेटे ने कहा मैं उन्हें इस तरह घर नहीं ले जा सकता और आपके पास कोई बिस्तर नहीं है"।
महाराष्ट्र में 24 घंटे में दर्ज हुए लगभग 59 हजार कोरोना पॉजिटिव नए मामले
बता दें सोमवार को 24 घंटे के अंदरचंद्रपुर ने कोविड 19 के 850 नए मामले दर्ज किए। छह लोगों की मौत हो गई है। कुल मिलाकर, 6,953 सक्रिय मामले हैं। वहीं बुधवार शाम, महाराष्ट्र में 24 घंटे की अवधि में 58,952 नए मामले और 278 COVID-19 मौतें हुईं।
सीएम ने सेना और पीएम से मांगी है मदद
कोरोना के प्रकोप से सबसे बुरी तरह जूझ रहा महाराष्ट्र, सैकड़ों बीमार रोगियों के लिए बिस्तर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और दवा खोजने के लिए संघर्ष कर रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही ऑक्सीजन और दवा की कमी से निपटने के लिए सेना की मदद मांग चुके हैं। उन्होंने कहा, "हम (ऑक्सीजन स्टॉक) का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैंने पीएम (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) से कहा कि इस स्थिति को देखते हुए कि आने वाले दिनों में हमें ऑक्सीजन की जरूरत होगी।"
महाराष्ट्र में लगाए गए है ये प्रतिबंध
मंगलवार को महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने उन प्रतिबंधों की घोषणा की जो एक लॉकडाउन से कम हैं। प्रदेश सरकार ने आवश्यक यात्रा और सेवाओं पर रोक लगाते हुए अगले 15 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। शॉपिंग सेंटर, मॉल, फिल्म शूट, समुद्र तट बंद रहेंगे। होटल और रेस्तरां बंद रहेंगे हालांकि होम डिलीवरी और टेकवे की अनुमति होगी।
24 घंटे चक्कर लगाए, कहीं बेड नहीं!
बुज़ुर्ग मरीज़ के बेटे की गुहार, ‘या बेड दो या इंजेक्शन देकर मार दो!’
महाराष्ट्र के चंद्रपुर का हाल. pic.twitter.com/ZzxhlnzdZL
— Puja Bharadwaj (@Pbndtv) April 14, 2021












Click it and Unblock the Notifications