पत्नी से मारपीट के बाद ससुराल वालों का दामाद पर फूटा गुस्सा, खंभे से बांधकर की पीट-पीटकर हत्या

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली में एक मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी के साथ मारपीट करने वाले दामाद को ससुराल वालों ने खंभे से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर पत्नी को जख्मी कर दिया। यह देखकर महिला के मायके वालों ने दामाद को खंबे से बांधकर बुरी तरह से पिटाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस मामले में पुलिस ने सास ससुर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कुपवाड पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। फिलहाल महिला की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

son in law beaten to death by in laws family in sangli

पूरा मामला ये है कि गीतांजली का विवाह बसर्गी स्थित ज्ञानेश्वर बामणए से 15 साल पहले हुआ था। दोनों के दो बेटे हैं। दो दिन पहले ज्ञानेश्वर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ सावली गांव में उरुस कार्यक्रम के लिए आए थे। बीते शुक्रवार की रात ज्ञानेश्वर का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ। उसके बाद वह ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम देखने के लिए गया था।

साढ़े बारह बजे के करीब वह वापस घर आया, गीतांजली सोई हुई थी। पत्नी के साथ हुए वाद विवाद के चलते उसने गुस्से में उसके सिर पर लोहे रॉड से मार दी। गीतांजली इस दौरान जोर जोर से चिल्लाने लगी थी। उसकी चीखें सुनकर गीतांजली की मां की नींद खुल गई। बेटी के साथ दामाद हाथापाई करता देख सास ने बीच बचाव करने की कोशिश की, तो दामाद ने सास पर भी हमला कर दिया था। इस हंगामे की चिल्लाहट सुनकर अण्णासाहब, राहुल और घर के बाकी लोग जाग गए थे। उन्होंने दामाद को पकड़ा और दरवाजा के पास लड़की के खंबे से बांधकर डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की। घायल दामाद को वहीं छोड़कर घरवालों ने गंभीर रुप से घायल हुई बेटी को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराने ले गए।

फिलहाल आईसीयू में महिला का इलाज चल रहा है। जब घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल ज्ञानेश्वर को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसके इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- पुणे में नाबालिग के साथ घर में घुस किया दुष्कर्म फिर गला दबाकर की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+