अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर से मिलीं उनकी बहन आशा भोसले, बताया कैसी है अब उनकी तबीयत

नई दिल्ली, 5 फरवरी: सुर कोकिला के नाम से पहचानी जाने वालीं भारत की महान गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर की हालत गंभीर बनी हुई है। 8 जनवरी को उनको मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जनवरी के अंत में खबर आई थी कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन शनिवार को फिर से डॉक्टरों ने लता जी की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। इसके बाद से देश में उनके लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। वहीं शनिवार शाम आशा भोसले ने भी लता जी की सेहत की जानकारी ली।

अब कैसी है हालत?

अब कैसी है हालत?

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं। वहां पर उन्होंने लता जी से मुलाकात कर उनका हाल जाना। बाद में वो उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों से भी मिलीं। वहीं अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए भोसले ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि अब उनकी बहन की हालत स्थिर है। ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

हो रही AGGRESSIVE थेरेपी

हो रही AGGRESSIVE थेरेपी

ब्रीच कैंडी अस्पताल के मुताबिक पिछले महीने कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल लाया गया था। इसके बाद उनको निमोनिया हो गया। शुरू में वो वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन 4-5 दिन पहले उन्हें उससे हटा दिया गया था। जिस वजह से शनिवार को फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। अब वो फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी AGGRESSIVE थेरेपी की जा रही है और वो इस समय सभी मेडिकल प्रोसीजर को अच्छी तरह से सहन कर रही हैं।

ऐसा रहा जीवन

ऐसा रहा जीवन

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर महाराष्ट्र में एक थिएटर कंपनी चलाते थे। 1942 में उनके पिता दुनिया छोड़कर चले गए। इसके बाद घर की सारी जिम्मेदारी लता जी पर आ गई और उन्हें रोजी-रोटी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गए हैं। जिस वजह से 1991 में ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। इसके बाद 2001 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+