'हम लोगों को उनके खाने के लिए नहीं जलाते', हैदराबाद में छात्रों से बोले आदित्य ठाकरे
aditya thackeray: आदित्य ठाकरे ने हैदराबाद में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा हिंदुत्व स्पष्ट रूप से परिभाषित है।

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता और पूर्व महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। हैदराबाद में छात्रों को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम लोगों को इसलिए नहीं जलाते कि वे क्या खाते हैं?
आदित्य ठाकरे हैदराबाद के 'गीतम' विश्वविद्यालय में 'चेंज मेकर्स' प्रोग्राम में शामिल होते हुए और वहां मौजूद छात्रों से बातचीत की। इस दौरान छात्रों ने महाराष्ट्र में राजनीति, लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण जैसे कई मुद्दों पर उनसे सवाल पूछे।
एक सवाल के जवाब में आदित्य ठाकरे ने शिवसेना के दूसरे दल और बीजेपी की सरकार पर राज्य में दंगा भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारा हिंदुत्व स्पष्ट रूप से परिभाषित है। हम लोगों को उनके खाने के लिए नहीं जलाते। अगर यह भाजपा का हिंदुत्व है, तो यह मुझे, मेरे पिता, मेरे दादा और हमारे लोगों को स्वीकार्य नहीं है और ना ही महाराष्ट्र को।
वहीं राम मंदिर निर्माण पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि अयोध्या में बन रहा राम मंदिर केंद्र सरकार की वजह से नहीं बन रहा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अगर देश को आपको लगता है कि राम मंदिर का निर्माण केंद्र सरकार की वजह से हो रहा है, तो आप गलत सोच रहे हैं। राम मंदिर बनने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है, केंद्र सरकार ने नहीं।
उन्होंने कहा, "बीजेपी ने 2014 में हमारी पीठ में छुरा घोंपा था। हम तब हिंदू थे, अब हिंदू हैं। भाजपा आज राज्य में दंगे भड़का रही है। कश्मीरी पंडितों का क्या? दुनिया की सबसे बड़ी हिंदुत्ववादी पार्टी कश्मीरी पंडितों के बारे में क्यों नहीं बोल रही है? जो कश्मीर से सुरक्षित स्थानों पर तबादले की मांग कर रहे हैं, जब कश्मीरी पंडित आज भी मारे जा रहे हैं।"
आपको बता दें कि आदित्य ठाकरे एक दिन के हैदराबाद के दौरे पर थे, जहां उनके साथ राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी थीं। आदित्य ने टी-हब में तेलंगाना के मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक केटी रामाराव से भी मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications