यूपी में भाजपा छोड़कर जा रहे विधायक, संजय राउत बोले- ये तो शुरूआत है, 10 और मंत्री देंगे इस्तीफा

मुंबई। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले यहां सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के विधायक और मंत्री इस्तीफा दे-देकर जा रहे हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने अकेले ही 300 से ज्यादा विधानसभा सीटें जीती थीं। अब उसके विधायक कोई न कोई हवाला देकर, पार्टी छोड़ रहे हैं। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 14 विधायक भाजपा छोड़ चुके हैं..वहीं कुछ ने आलाकमान को चेतावनी दी है। इस पर महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना के नेता संजय राउत का बयान आया है।

sanjay raut

ये तो शुरूआत है, अभी और छोड़ेंगे: राउत
संजय राउत ने आज कहा कि, देखिए इस्तीफों का आंकड़ा बढ़ता जाएगा...ये तो शुरुआत है। राउत बोले, "यूपी में भाजपा को झटके पर झटके लग रहे हैं। मेरी जानकारी है कि 10 मंत्री और इस्तीफा दे सकते हैं। जब अपने प्रमुख मंत्री ही छोड़कर जा रहे हैं, तो समझ लीजिए कि ​हवा किस दिशा में जा रही है। और, इस बार यूपी के में मैदान में शिवसेना है, इस बार हम चुनाव लड़ रहे हैं।"

sanjay raut

Recommended Video

    UP Election: BJP, Apna Dal और Nishad Party में सीट बंटवारे पर बनी बात, जानें डिटेल | वनइंडिया हिंदी

    उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायकों के इस्तीफे पर बयान देने से पहले संजय राउत ने शिवसेना के मिशन यूपी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में 50 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा, 'चुनाव लड़ने को लेकर हम पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को अब सावधान हो जाना चाहिए। अभी लहरों की गति धीमी है, लेकिन आने वाले समय में भाजपा का जहाज तेज लहरों में डगमगा जाएगा।

    राउत ने ओपिनियन पोल को लेकर भी बयान दिया। राउत बोले कि, भाजपा ओपिनियन पोल की अफवाह फैला रही है, लेकिन उस पर भरोसा न किया जाए। उत्तर प्रदेश और गोवा में बदलाव पक्का होगा।
    बता दें कि, शिवसेना से समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर अटकलें चल रही हैं। इससे पूर्व साल 2021 के दिसंबर माह में शिवसेना के राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने शिवसेना के यूपी चुनाव लड़ने की बात को स्पष्ट कर दिया था।

    उत्तर प्रदेश: कुल इस्तीफे
    स्वामी प्रसाद मौर्य
    ब्रजेश प्रजापति
    भगवती सागर
    रोशन लाल वर्मा
    डॉ. मुकेश वर्मा
    धर्म सिंह सैनी
    अवतार सिंह भड़ाना
    विनय शाक्य
    दारा सिंह चौहान
    बाला प्रसाद अवस्‍थी
    राधाकृष्ण शर्मा
    राकेश राठौर
    दिग्विजय नारायण जय चौबे
    माधुरी वर्मा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+