Dhirendra Shastri: शिवसेना नेता ने पुलिस को लिखा पत्र, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दर्ज हो FIR

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिवसेना नेता ने महाराष्ट्र पुलिस को लिखा पत्र।

dhirendra shastri

Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल जिस तरह से धीरेद्र शास्त्री ने शिरडी के साईं बाबा को लेकर बयान दिया है उसके बाद उनके खिलाफ उद्धव ठाकरे की गुट वाली शिवसेना के नेता राहुल कनाल ने पुलिस को पत्र लिखकर शिकायत की और मांग की है कि धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि शिरडी के साईं बाबा भगवान नहीं हैं। उनके इसी बयान के खिलाफ शिवसेना नेता ने पुलिस को शिकायत करके एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

शिवसेना की युवा शाखा युवा सेना की कोर कमेटी के सदस्य राहुल कनाल ने पुलिस उपायुक्त अनिल पारास्कर को एक पत्र लिखा है। इसमे उन्होंने मांग की है कि धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। राहुल ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के बयान से शिरडी के साईं बाबा के लाखों भक्तों को ठेस पहुंची है और उनकी धार्मिक भावना आहत हुई है। बता दें कि शिरडी महाराष्ट्र में है। राहुल कनाल ने पुलिस के अलावा शिरडी के साईं बाबा ट्र्स्ट के सीईओ को भी पत्र लिखा है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी धीरेद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि पहले शंकराचार्य ने भी शिरडी के साईं बाबा को भगवान मानने से इनकार कर दिया था और उन्होंने साईं बाबा को भगवान का दर्जा दिए जाने का विरोध किया था। शास्त्री ने अपने बयान में कहा कि हर सनातनी हिंदू का यह कर्तव्य है कि वह शंकराचार्य का पालन करे, वह हमारे धर्म के प्रधान होते हैं। हमारे धर्म में भी जितने संत हुए फिर वह गोस्वामी तुलसीदास हों या सूरदास सभी महान थे, लेकिन वह भगवान नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+