हनुमान चालीसा विवादः शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- देवेंद्र फडणवीस लोगों को गुमराह कर रहे हैं

मुंबई। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पाठ करने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से महाराष्ट्र सरकार से 24 घंटे के भीतर इस बारे में जवाब मांगा गया है कि उन्हें किस केस में गिरफ्तार किया गया है। वहीं शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने नवनीत राणा की गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया है।

Recommended Video

    Hanuman Chalisa विवाद पर बोले Sanjay Raut- किसी के घर में घुसकर ना पढ़ें चालीसा | वनइंडिया हिंदी
    shivsena leader sanjay raut said fadnavis misleading people

    शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हनुमान चालीसा का जाप करने पर किसी को सजा नहीं होती है। अगर कोई इसका जाप करना चाहता है तो वह अपने घरों या मंदिरों में कर सकता है। किसी और के घर में घुसने और हनुमान चालीसा का जाप करने के लिए शांति भंग करने की कोशिश करना गलत है।

    अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत राणा ने सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा, जिसमे उन्होंने कहा कि वह शिवसेना के भीतर हिंदुत्व की अलख जगाना चाहती थी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करके वह किसी तरह का धार्मिक तनाव नहीं बढ़ाना चाहती थीं। बता दें कि नवनीत और उनके पति रवि दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है। जिसके बाद उन्हें बायकुल जेल भेज दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+