"मुझे जेल में डाल द‍ीजिए, मैं", पहलगाम हमले पर संजय राउत ने पीएम से अमित शाह के इस्‍तीफे की कर दी मांग

Pahalgam Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति से निपटने के केंद्र सरकार के तरीके पर सवाल उठाए है। संजय राउत ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की।

इतना ही नहीं संजय राउत ने कहा केंद्र सरकार को खुफिया एजेंसियों की विफलता की जिम्‍मेदारी लेनी चाहिए। उन्‍होंने कहा पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए है यह जो आफत आई है ये सिर्फ गृह मंत्रालय की चूक है। इसके साथ उन्‍होंने डिमांड की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह से तुरंत इस्‍तीफा मांगे।

Pahalgam Attack

सेना पर सब कुछ डालकर आप भाग नहीं सकते

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद ने तर्क दिया कि सेना को फ्री हैंड काम करने की अनुमति देने मात्र से सरकार अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो जाती। राउत ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कश्मीर में सेना की स्वायत्तता के बावजूद इस तरह के हमले होते रहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा "आप सब कुछ सेना पर डालकर इस समस्या से भाग नहीं सकते।

सेना को खुली छूट दी गई है फिर भी ये हमला हुआ

संजय राउत ने कहा "अभी कल ही हमने देश ने 60 करोड़ रुपये के 27 राफेल विमान खरीदे है। उन्‍होंने कहा सेना की वजह से भारत के पास कश्‍मीर है, कश्‍मीर में भी सेना को खुली छूट थी फिर भी ये हमला हुआ।"

पुलगामा अटैक को याद कर लगाया उठाया ये सवाल

संजय राउत ने इस बात पर जोर दिया कि खुफिया चूक की वजह से इतनी दुखद घटना हुई। राउत ने पहलगाम हमले की तुलना 2019 में पुलवामा की घटना से की, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान मारे गए थे। उन्होंने तर्क दिया कि क्षेत्र की सुरक्षा पर सेना के नियंत्रण के बावजूद, कमज़ोरियां बनी हुई हैं। उन्‍होंने पुलवामा हमले के बाद की स्थिति पर भी चर्चा की और उस त्रासदी के बाद सरकार की कार्रवाई के दीर्घकालिक प्रभाव पर सवाल उठाए। उन्होंने भड़काऊ तरीके से पूछा कि शोक और देशभक्ति के सार्वजनिक प्रदर्शनों के अलावा, तब से अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं?

"मुझे जेल में डाल दो मैं...."

इसके साथ ही संजय राउत ने कहा अभी आपकी फाइल निकलनी चाहिए। गृह मंत्रालय क्‍या करेगें आप ज्‍यादा से ज्‍यादा मुझे जेल में डालोंगे, डाल दीजिए, मैं सच बोलता हूं और बोलता रहूंगा"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+