Sanjay Raut का भाजपा पर कटाक्ष, कमल का मौसम नहीं है, 2024 में 110 सीटों का नुकसान उठाएगी BJP
Sanjay Raut ने बीजेपी को मात देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा को 110 सीटें कम मिलेंगी। उन्होंने विपक्षी एकजुटता पर भी संकेत किया। जानिए राउत ने क्या बातें कहीं।

Sanjay Raut बीजेपी पर कटाक्ष और हमले करने का कोई मौका चूकते नहीं हैं। उन्होंने विपक्षी दलों की एकता और साथ आ रहे दलों की बात पर संकेत करते हुए कहा कि भाजपा का जनाधार और समर्थन घट रहा है।
उन्होंने कहा, "यह कमल का मौसम नहीं है। मुझे आज बाजार में कोई कमल नहीं दिख रहा है।" विपक्षी दलों की एकजुटता पर संजय राउत ने कहा, बाजार में आज और भी कई फूल हैं और आप जल्द ही और भी बहुत कुछ देखेंगे।
दरअसल, महाराष्ट्र की राजनीति में दल बदलने की अटकलों से भरे मंगलवार को कयासबाजी उस समय खत्म हुई जब खुद अजीत पवार ने NCP में बने रहने और बीजेपी में जाने की बात को अफवाह करार दिया।
शाम में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कसा और जनाधार घटने का संकेत दिया। उन्होंने कहा, यह कमल का मौसम नहीं है। मुझे आज बाजार में कोई कमल नहीं दिख रहा है।
अजीत पवार के भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा, हमने पहले भी कहा था कि यह पूरी तरह झूठा बयान है और अजीत पवार ने आज साफ कर दिया कि वह राकांपा में हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 30 विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलें लग रही थीं। इस पर राउत ने कहा, वे (बीजेपी) लगातार शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के साथ ऐसा करते हैं, लेकिन एमवीए उनके साथ कभी नहीं जाएगा।
बकौल राज्य सभा सांसद संजय राउत, महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को विधानसभा चुनाव में 180-185 सीटें और लोकसभा चुनाव में कम से कम 40 लोकसभा सीटें मिलेंगी।
संजय राउत ने आगामी लोक सभा चुनावों में बीजेपी को उखाड़ फेंकने का भरोसा जताते हुए कहा, 2024 के आगामी चुनावों में एमवीए की जीत होगी। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की कम से कम 110 सीटों में कमी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications