'किसी को Z प्लस सुरक्षा मिली है तो इसका मतलब ये नहीं की जांच नहीं होगी...', समीर वानखेड़े पर बोले संजय राउत

'किसी को Z प्लस सुरक्षा मिली है तो इसका मतलब ये नहीं की जांच नहीं होगी...', समीर वानखेड़े पर बोले संजय राउत

मुंबई, 28 अक्टूबर: मुंबई ड्रग्स ऑन क्रूज मामले को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई के चार पुलिस स्टेशनों में समीर वानखेड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसीपी मिलिंद खेताले के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। इस पूरे मामले पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है, ''जांच होनी है। ऐसा नहीं है कि अगर किसी के पास जेड प्लस सुरक्षा है तो पूछताछ नहीं की जाती है या जांच नहीं होती है। जो लोग महाराष्ट्र सरकार पर उंगली उठाते हैं और यहां कुटिल काम करते हैं, उन्हें जेड प्लस सुरक्षा के साथ केंद्र सरकार सम्मानित करती है। आपने देखा होगा कि उन्हें हमेशा जेड प्लस सुरक्षा दी जाती है।''

केंद्र के पास ज्यादा सुरक्षा बल हैं तो उन्हें कश्मीर भेज दें: संजय राउत

केंद्र के पास ज्यादा सुरक्षा बल हैं तो उन्हें कश्मीर भेज दें: संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ''मैं किसी पर उंगली नहीं उठाऊंगा लेकिन महाराष्ट्र एक सुरक्षित राज्य है। यहां सभी सुरक्षित हैं। लोगों को इस तरह से सुरक्षा मिलते देख, ऐसा लगता है कि केंद्र के पास बहुत सारे सुरक्षा बल हैं। केंद्र को चाहिए को उन सुरक्षा बलों को को कश्मीर, अरुणाचल भेजें।''

जानिए समीर वानखेड़े पर क्या-क्या हैं आरोप?

जानिए समीर वानखेड़े पर क्या-क्या हैं आरोप?

बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मुंबई ड्रग्स ऑन क्रूज केस को लेकर 3 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किए गए थे। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक गलत तरीके से काम करने और अपनी शक्तियों का दुरूपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच प्रभाकर सेल नाम के शख्स ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर दावा किया कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए समीर वानखेड़े करोड़ों की डील कर रहे थे। जिसको लेकर एनसीबी ने समीर वानखेड़े पर इंटरनल इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

Recommended Video

    Sameer Wankhede को Bombay High Court से बड़ी राहत, जानिए अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    आरोप साबित नहीं होने तक समीर वानखेड़े ही करेंगे आर्यन खान केस की जांच

    आरोप साबित नहीं होने तक समीर वानखेड़े ही करेंगे आर्यन खान केस की जांच

    हालांकि बुधवार को जांच एजेंसी एनसीबी के उप महानिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में जांच अधिकारी बने रहेंगे, जब तक कि उनके खिलाफ पर्याप्त जानकारी नहीं मिल जाती या आरोप साबित नहीं हो जाता। ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक एनसीबी टीम प्रभाकर सेल द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए मुंबई में है।

    NCB की टीम आज समीर वानखेड़े से करेगी पूछताछ

    NCB की टीम आज समीर वानखेड़े से करेगी पूछताछ

    दिल्ली से एनसीबी की टीम गुरुवार (28 अक्टूबर) को समीर वानखेड़े से उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए पूछताछ करेगी। टीम एनसीबी मुंबई के दो अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी।

    समीर वानखेड़े नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था, जो 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही थी। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+