संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- सरकार गिराना चाहती है BJP, लेकिन याद रखे कि ये महाराष्ट्र है, MP-राजस्थान नहीं
मुंबई। एमएलसी चुनाव के नतीजों के ठीक बाद महाराष्ट्र की सियासत में एक नया मोड़ आ गया है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सत्ता पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, चुनाव नतीजे आने के बाद से ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के संपर्क में नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे करीब 11 विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में एक होटल में ठहरे हुए हैं। इसे शिवसेना में बगावत के तौर पर देखा जा रहा है। इस मामले पर बड़े-बड़े नेताओं के बयान आ रहे हैं। वहीं, खबर है कि एकनाथ शिंदे आज दोपहर करीब 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
Recommended Video

बगावत की खबरों पर शिवसेना के तेज-तर्रार नेता संजय राउत का बयान आया है। संजय राउत ने अभी कहा कि, महाराष्ट्र में भी भाजपा करतूतें कर रही है। हमारी सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बीजेपी को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है। यहां वो सफल नहीं होगी। एकनाथ शिंदे की गैरमौजूदगी पर राउत बोले, "शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे फिलहाल नहीं पहुंच पाए हैं। उनसे संपर्क किया जा रहा है।"













Click it and Unblock the Notifications