भाजपा नेता किरीट सोमैया और नारायण राणे पर भड़के संजय राउत, बोले- हम आपके बाप, खोलेंगे काला चिट्ठा
संजय राउ किरीट सोमैया और नारायण राणे पर भड़के संजय राउत, बोले- हम आपके बाप, खोलेंगे काला चिट्ठा
मुंबई, 19 फरवरी: शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। राउत ने आज भाजपा के दो सीनियर नेताओं किरीट सोमैया और नारायण राणे को निशाने पर लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवसेना नेता ने आक्रामक अंदाज में कहा है कि इन दोनों नेताओं ने कई घपले किए हैं और हम इनको बचे नहीं देंगे। सारा काला चिट्ठा खोल देंगे। राउत ने भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का एक केस हर रोज सामने लाने की बात कही है।

संजय राउत ने कहा कि भाजपा नेता किरीट सोमैया पालघर में 260 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। ये प्रोजेक्ट किरीट सोमैया के बेटे के नाम पर है और उनकी पत्नी इसमें डायरेक्टर हैं। जांच होनी चाहिए कि उन्हें कहां से और कैसे ये रुपए मिले हैं। राउत ने कहा, आप (किरीट सोमैया) घोटाले के दस्तावेज केंद्रीय एजेंसियों को दें, मैं आपके दूंगा। हम डरने वाले नहीं हैं। हम महाराष्ट्र में चल रहे आपराधिक सिंडिकेट को खत्म करके दम लेंगे। हम मुंबई में शुरू हुई रंगदारी की व्यवस्था का पर्दाफाश करने से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
नारायण राणे पर भी भड़के
संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को भी निशाने पर लिया है। राउत ने कहा, नारायण राणे धमकी दे रहे हैं कि उनके पास हमारी कुंडली है। हम उनसे कहना चाहते हैं कि धमकियां देना बंद करो। हमारे पास भी आपकी कुंडली है। आप केंद्रीय मंत्री हो सकते हैं लेकिन मत भूलना कि यह महाराष्ट्र है। हम आपके बाप हैं, और आप भी जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं।
राणे ने बीएमसी पर लगाए आरोप
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि शिवसेना बीएमसी का सहारा लेकर उनको परेशान कर रही है। बीएमसी ने मेरे घर पर नोटिस जारी किया है। मेरे परिवार के आठ सदस्य यहां रहते हैं और यहां कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं होती है लेकिन शिवसेना ने बीएमसी से शिकायत की है क्योंकि बीएमसी उनके पास है।












Click it and Unblock the Notifications