"गुजरात के सीएम इस देश के पीएम बन सकते हैं, तो महाराष्ट्र के सीएम क्यों नहीं"?

मुंबई, 27 सितंबर: मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार है। जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कर रहे हैं, लेकिन बीच-बीच में राजनीतिक गलियारों में सीएम बदलने की भी अफवाह उड़ती रहती है। इस पर रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि एमवीए सरकार अभी तीन वर्षों तक सफलतापूर्वक चलेगी। साथ ही उद्धव ठाकरे ही 2024 तक सीएम बने रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने उद्धव के पीएम बनने की भी संभावना जताई। राउत ने कहा कि जब गुजरात के सीएम इस देश के पीएम बन सकते हैं, तो महाराष्ट्र के सीएम क्यों नहीं?

Sanjay Raut

पुणे में राउत ने निकाय चुनाव को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अजीत पवार पुणे के संरक्षक मंत्री हैं। हम उनसे और शरद पवार से पुणे नगर निगम चुनाव में गठबंधन के लिए बात करेंगे। समझ में आ जाए तो अच्छा है नहीं तो दूसरा रास्ता देखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी को अगले साल की शुरुआत में महाराष्ट्र के लगभग 10 शहरों में अपने दम पर निकाय चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर एनसीपी और कांग्रेस के साथ सम्मान से गठबंधन हो जाता है तो ठीक रहेगा, नहीं तो पार्टी अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने साफ किया कि शिवसेना भगवा झंडे (बीजेपी) से कोई समझौता नहीं करेगी।

राउत ने आगे कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए पिंपरी-चिंचवड़ में हमें अपना मेयर रखना होगा। अगर हमें 56 विधायकों के साथ मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है, तो हमें 40 से 50 पार्षदों के साथ महापौर का पद भी मिल सकता है। वहीं हाल ही में सीएम उद्धव ठाकरे दिल्ली के दौरे पर गए थे। इस पर जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वो दिल्ली के कामकाज के तरीके का जायजा लेने गए थे। इसके पीछे दूसरी कोई वजह नहीं थी। वैसे कई दिनों से शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन की चर्चाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+