'...तो घर में घुसकर मार दूंगा', शिवसेना विधायक ने राणे को दी जान से मारने की धमकी
मुंबई, 24 अगस्त। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की 'उद्धव ठाकरे को थप्पड़' मारने वाली टिप्पणी को लेकर पूरे महाराष्ट्र में शिवसैनिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों में कई जगह पर हिंसा की खबर भी आई है। हिंगोली जिले में विरोध प्रदर्शन करते हुए शिवसेना विधायक और पार्टी के जिला प्रमुख संतोष बांगर ने राणे को जान से मारने की धमकी दी है।

शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ तल्ख बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि "बस पुलिस सुरक्षा हटा दो, मैं खुद नारायण राणे के घर जाकर उन्हें मार दूंगा।"
बांगर की टिप्पणी से भड़के बीजेपी कार्यकर्ता
बांगर की इस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए जिसके बाद इलाके में विवाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं राणे के पुतले के ऊपर कुत्ते को रखे जाने की कथित खबर ने भी बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाली टिप्पणी के चलते पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के कई घंटे के बाद राणे को देर रात रायगढ़ जिले की महाड़ कोर्ट में पेश किया गया जहां पर कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। बुधवार सुबह राणे मुंबई के जुहू स्थित अपने आवास पर पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अपने खिलाफ प्राथमिकी रिपोर्ट रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं। इस मामले में वकीलों की एक टीम ने राणे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी।
Recommended Video
राणे ने क्या कहा था?
राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक भाषण में दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान सीएम उद्धव ठाकरे आजादी का वर्ष ही भूल गए थे और दूसरे से पूछा था। राणे ने आगे कहा था कि अगर वह होते तो इस गलती के लिए सीएम उद्धव को थप्पड़ लगा देते।
राणे का यह बयान सामने आने के बाद शिवसेना कार्यकर्ता भड़क उठे हैं और प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए राणे को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें महाड कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें जमानत मिल गई।












Click it and Unblock the Notifications