अमरावती में शिवसेना नेता को बदमाशों ने मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 24 अप्रैल: महाराष्ट्र के अमरावती में कुछ बदमाशों ने शिवसेना नेता योगेश गरड को गोली मार दी। उनको गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना में अभी तक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जबकि दो अन्य की तलाश पुलिस कर रही। वहीं दूसरी ओर घटना की खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर शिवसैनिकों की भीड़ जमा हो गई, जो लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को बंदुकधारियों ने योगेश गरड पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। आनन-फानन में वहां मौजूद लोग उनको लेकर अस्पताल भागे। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें से एक की गिरफ्तारी हो गई, जबकि दो अन्य की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये घटना संपत्ति विवाद को लेकर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications